Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bangladesh: अब युनूस के सहयोगी की गीदड़ भभकी, भारत पाक पर हमला करता है तो हमें पूर्वोत्तर राज्यों पर कब्जा कर लेना चाहिए
    Breaking News

    Bangladesh: अब युनूस के सहयोगी की गीदड़ भभकी, भारत पाक पर हमला करता है तो हमें पूर्वोत्तर राज्यों पर कब्जा कर लेना चाहिए

    News DeskBy News DeskMay 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dhaka. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के एक करीबी सहयोगी ने कहा है कि यदि भारत पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान पर हमला करता है तो ढाका को भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर कब्जा कर लेना चाहिए. यूनुस सरकार ने शुक्रवार को मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) ए.एल.एम. फजलुर रहमान द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की गई इस टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया. मंगलवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में रहमान ने लिखा, ‘‘अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है, तो बांग्लादेश को पूर्वोत्तर भारत के सात राज्यों पर कब्जा कर लेना चाहिए.’’

    उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस संबंध में चीन के साथ संयुक्त सैन्य व्यवस्था पर चर्चा शुरू करना आवश्यक है. पूर्व सैन्य अधिकारी की टिप्पणी से खुद को अलग करते हुए बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ये टिप्पणियां बांग्लादेश सरकार की स्थिति या नीतियों को प्रतिबिंबित नहीं करती हैं. सरकार किसी भी रूप में इस तरह की बयानबाजी का समर्थन नहीं करती है.’’

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    ‘ढाका ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के अनुसार, सरकार ने सभी संबंधित पक्षों से रहमान द्वारा व्यक्त किए गए निजी विचारों से देश को जोड़ने से बचने का आग्रह किया. मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता, परस्पर सम्मान और सभी देशों के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के सिद्धांतों के प्रति दृढ़ता से प्रतिबद्ध है.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bangladesh distanced itself from the statement Bangladesh: Now Yunus's aide threatens that if India attacks Pakistan then we should occupy the northeastern states
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group