Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Bangladesh Mandir Attack: कई मंदिरों में तोड़फोड़, इस्कॉन केंद्र को किया गया आग के हवाले
    Crime

    Bangladesh Mandir Attack: कई मंदिरों में तोड़फोड़, इस्कॉन केंद्र को किया गया आग के हवाले

    News DeskBy News DeskAugust 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dhaka. बांग्लादेश में पिछले दो महीने से जारी आरक्षण विरोधी हिंसक आंदोलन सोमवार को और उग्र हो गया और तख्तापलट हो गया. हजारों प्रदर्शनकारियों ने सैन्य कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए प्रधानमंत्री शेख हसीना के सरकारी आवास पर धावा बोल दिया. शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति और भी खराब हो गई है. हिंदू मंदिरों पर हमले हो रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने हिंदू मंदिरों को भी निशाना बनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बांग्लादेश के खुलना डिवीजन में स्थित मेहरपुर में एक इस्कॉन मंदिर में तोड़फोड़ की गई. प्रदर्शनकारियों ने यहां आग लगा दी गई. इस्कॉन मंदिर पर हमला किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया आई. पिछले 24 घंटों में बांग्लादेश में कई हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया है.

    इस्कॉन के प्रवक्ता युधिष्ठिर गोविंद दास ने घटना की पुष्टि की है. हिंदू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद की नेता काजोल देबनाथ ने कहा कि उन्हें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार, देशभर में कम से कम चार हिंदू मंदिरों को नुकसान पहुंचाया गया है. उन्होंने कहा है कि मुझे जो जानकारी मिली है उसके अनुसार, मेहरपुर में हमारे एक इस्कॉन केंद्र (किराए पर लिया गया) पर हमला किया गया. यहां भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा देवी की मूर्तियों को तोड़ा गया. मंदिर में आग लगा दी गई. केंद्र में रहने वाले तीन भक्त किसी तरह भागने में सफल रहे.

    BJP Vs JMM: भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को ‘हाईजैक’ किया, उन्हें गुमराह किया, मंत्री सुदिव्य कुमार का बड़ा आरोप

    Jharkhand: ‘जलाभिषेक’ के लिए जल लेने उफनाई सोन नदी में उतरी दो लड़कियां बह गईं एक को बचाया गया, सैल्फी लेने में हुआ हादसा
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bangladesh Temple Attack: Several temples vandalized ISKCON center set on fire
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    BJP Vs JMM: भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को ‘हाईजैक’ किया, उन्हें गुमराह किया, मंत्री सुदिव्य कुमार का बड़ा आरोप

    August 11, 2026

    Jharkhand: ‘जलाभिषेक’ के लिए जल लेने उफनाई सोन नदी में उतरी दो लड़कियां बह गईं एक को बचाया गया, सैल्फी लेने में हुआ हादसा

    August 11, 2026

    Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने झारखंड में छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग को निंदनीय बताया, बोले : राज्य सरकार बात सुने और समाधान करे

    August 11, 2026
    Recent Post

    BJP Vs JMM: भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को ‘हाईजैक’ किया, उन्हें गुमराह किया, मंत्री सुदिव्य कुमार का बड़ा आरोप

    August 11, 2026

    Jharkhand: ‘जलाभिषेक’ के लिए जल लेने उफनाई सोन नदी में उतरी दो लड़कियां बह गईं एक को बचाया गया, सैल्फी लेने में हुआ हादसा

    August 11, 2026

    Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने झारखंड में छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग को निंदनीय बताया, बोले : राज्य सरकार बात सुने और समाधान करे

    August 11, 2026

    BJP Protest: भाजपा विधायकों का मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया, विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में भाजपा विधायकों की अनुपस्थिति पर उठाए सवाल

    August 11, 2026

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों के विधानसभा मार्च के दौरान बैरिकेड टूटे, बरसा पानी और चलीं लाठियां, आंसू गैस के बीच विधानसभा तक पहुंचा हुजूम; पुलिस कार्रवाई मे कई छात्र घायल, पथराव में चार पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी

    August 11, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group