Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने झारखंड में छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग को निंदनीय बताया, बोले : राज्य सरकार बात सुने और समाधान करे
    Breaking News

    Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने झारखंड में छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग को निंदनीय बताया, बोले : राज्य सरकार बात सुने और समाधान करे

    News DeskBy News DeskAugust 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा करते हुए कहा कि राज्य सरकार को बातचीत करके समस्या का समाधान निकालना चाहिए। राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार में कांग्रेस भी शामिल है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में गांधी ने कहा कि कांग्रेस शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ हिंसा की निंदा करती है, चाहे ऐसी घटना कहीं भी हुई हो। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ”झारखंड के छात्रों के लिए मुझे यही कहना है कि हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ हिंसा की निंदा करते हैं। यह मायने नहीं रखता कि यह कहां हो रहा है, हम इसकी निंदा करते हैं। हम इसकी (हिंसा) सलाह नहीं देते, हम इसका समर्थन नहीं करते। हमें इसको लेकर कोई असमंजस नहीं है।”

    गांधी ने कहा, ”जब प्रदर्शन शांतिपूर्वक हो रहा है तब हम उसके विरूद्ध हिंसा का प्रयोग करने के खिलाफ हैं। उन्होने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत है। छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है। झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और हर समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए।”

    Hemant Soren: BJP राजनीतिक लाभ के लिए आंदोलनकारी छात्रों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, CM हेमंत सोरेन का आरोप, ये की अपील

    प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने अवरोधक तोड़ दिए और राज्य विधानसभा तक पहुंचने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उनपर पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।
    इस बीच, आज दोपहर विधानसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। कई प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि पुलिस की कार्रवाई में वे घायल हो गए। यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब प्रदर्शनकारी नए विधानसभा परिसर की ओर जाने वाले मार्ग पर जगन्नाथपुर मंदिर के पास अंतिम अवरोधक तक पहुंच गए। वर्तमान में झारखंड विधानसभा का सत्र चल रहा है।

    BJP Vs JMM: भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को ‘हाईजैक’ किया, उन्हें गुमराह किया, मंत्री सुदिव्य कुमार का बड़ा आरोप

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Rahul Gandhi: Rahul Gandhi termed the use of force against students in Jharkhand condemnable Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने झारखंड में छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग को निंदनीय बताया stating that the state government should listen to them and find a solution. बोले : राज्य सरकार बात सुने और समाधान करे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: BJP राजनीतिक लाभ के लिए आंदोलनकारी छात्रों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, CM हेमंत सोरेन का आरोप, ये की अपील

    August 11, 2026

    BJP Vs JMM: भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को ‘हाईजैक’ किया, उन्हें गुमराह किया, मंत्री सुदिव्य कुमार का बड़ा आरोप

    August 11, 2026

    Jharkhand: ‘जलाभिषेक’ के लिए जल लेने उफनाई सोन नदी में उतरी दो लड़कियां बह गईं एक को बचाया गया, सैल्फी लेने में हुआ हादसा

    August 11, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: BJP राजनीतिक लाभ के लिए आंदोलनकारी छात्रों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, CM हेमंत सोरेन का आरोप, ये की अपील

    August 11, 2026

    BJP Vs JMM: भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को ‘हाईजैक’ किया, उन्हें गुमराह किया, मंत्री सुदिव्य कुमार का बड़ा आरोप

    August 11, 2026

    Jharkhand: ‘जलाभिषेक’ के लिए जल लेने उफनाई सोन नदी में उतरी दो लड़कियां बह गईं एक को बचाया गया, सैल्फी लेने में हुआ हादसा

    August 11, 2026

    Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने झारखंड में छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग को निंदनीय बताया, बोले : राज्य सरकार बात सुने और समाधान करे

    August 11, 2026

    BJP Protest: भाजपा विधायकों का मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया, विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में भाजपा विधायकों की अनुपस्थिति पर उठाए सवाल

    August 11, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group