Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Bangladesh violence: पीएम पद से इस्तीफा के बाद लंदन जा रही हैं शेख हसीना भारत में रुक सकती हैं
    Headlines

    Bangladesh violence: पीएम पद से इस्तीफा के बाद लंदन जा रही हैं शेख हसीना भारत में रुक सकती हैं

    News DeskBy News DeskAugust 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे चुकीं शेख हसीना भारत के रास्ते लंदन जा रही हैं. कई राजनयिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. ऐसा बताया जा रहा है कि हसीना बांग्लादेश वायुसेना के एक परिवहन विमान से यात्रा कर रही हैं और इस विमान के कुछ देर के लिए भारत में रूकने की संभावना है.

    हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह सैन्य परिवहन विमान से ही भारत से आगे जाएंगी या किसी अन्य विमान से लंदन जाएंगी. राजनयिक सूत्रों ने को बताया कि भारत ने ढाका के अनुरोध के बाद हसीना के विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र से सुरक्षित गुजरने देने का फैसला किया है. भारत सरकार के सूत्रों ने कहा कि ढाका में तेजी से बदल रहे घटनाक्रम पर नयी दिल्ली करीबी नजर रखे हुए है.

    बांग्लादेश में जारी घटनाक्रम पर भारत की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है. ढाका में, बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां ने कहा कि हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और एक अंतरिम सरकार जिम्मेदारियां संभाल रही है. सेना प्रमुख ने टेलीविजन पर अपने संबोधन में कहा, “मैं (देश की) सारी जिम्मेदारी संभाल रहा हूं. कृपया सहयोग करें.

    Hemant Soren: BJP राजनीतिक लाभ के लिए आंदोलनकारी छात्रों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, CM हेमंत सोरेन का आरोप, ये की अपील

    सेना प्रमुख ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक नेताओं से मुलाकात की और उन्हें बताया कि सेना कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेगी. पिछले दो दिनों में, हसीना सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में 100 से अधिक लोग मारे गए हैं. बांग्लादेश में छात्रों का विरोध प्रदर्शन पिछले महीने एक विवादास्पद नौकरी आरक्षण योजना के खिलाफ शुरू हुआ था. यह प्रदर्शन अब सरकार विरोधी आंदोलन में बदल गया है.

    वर्ष 1971 के मुक्ति संग्राम में भाग लेने वालों के परिवारों के लिए सिविल सेवा नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान इस विवादास्पद आरक्षण व्यवस्था के तहत किया गया था.

    BJP Vs JMM: भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को ‘हाईजैक’ किया, उन्हें गुमराह किया, मंत्री सुदिव्य कुमार का बड़ा आरोप

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bangladesh violence: Sheikh Hasina is going to London after resigning from the post of PM may stay in India
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: BJP राजनीतिक लाभ के लिए आंदोलनकारी छात्रों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, CM हेमंत सोरेन का आरोप, ये की अपील

    August 11, 2026

    BJP Vs JMM: भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को ‘हाईजैक’ किया, उन्हें गुमराह किया, मंत्री सुदिव्य कुमार का बड़ा आरोप

    August 11, 2026

    Jharkhand: ‘जलाभिषेक’ के लिए जल लेने उफनाई सोन नदी में उतरी दो लड़कियां बह गईं एक को बचाया गया, सैल्फी लेने में हुआ हादसा

    August 11, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: BJP राजनीतिक लाभ के लिए आंदोलनकारी छात्रों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, CM हेमंत सोरेन का आरोप, ये की अपील

    August 11, 2026

    BJP Vs JMM: भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को ‘हाईजैक’ किया, उन्हें गुमराह किया, मंत्री सुदिव्य कुमार का बड़ा आरोप

    August 11, 2026

    Jharkhand: ‘जलाभिषेक’ के लिए जल लेने उफनाई सोन नदी में उतरी दो लड़कियां बह गईं एक को बचाया गया, सैल्फी लेने में हुआ हादसा

    August 11, 2026

    Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने झारखंड में छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग को निंदनीय बताया, बोले : राज्य सरकार बात सुने और समाधान करे

    August 11, 2026

    BJP Protest: भाजपा विधायकों का मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया, विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में भाजपा विधायकों की अनुपस्थिति पर उठाए सवाल

    August 11, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group