Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bank Strike: हड़ताल से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नकद जमा, निकासी, ‘चेक क्लियरेंस’ सेवाएं प्रभावित, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक में कामकाज सामान्य
    Breaking News

    Bank Strike: हड़ताल से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नकद जमा, निकासी, ‘चेक क्लियरेंस’ सेवाएं प्रभावित, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक में कामकाज सामान्य

    News DeskBy News DeskJanuary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. ‘यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस’ (यूएफबीयू) की पांच-दिवसीय देशव्यापी हड़ताल से मंगलवार को देश भर के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का कामकाज प्रभावित हुआ। अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले नौ संगठनों के संयुक्त निकाय यूएफबीयू द्वारा हड़ताल का यह आह्वान 23 जनवरी को मुख्य श्रम आयुक्त के साथ हुई सुलह बैठक के विफल होने के बाद आया है। चूंकि 25 जनवरी (रविवार) और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को बैंक बंद रहे हैं। इसलिए मंगलवार को हड़ताल से लगातार तीसरे दिन सेवाएं प्रभावित हुईं। सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों (पीएसबी) और कुछ पुराने निजी क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं में नकद जमा, निकासी, ‘चेक क्लियरेंस’ आदि अन्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

    एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक जैसे प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंकों में कामकाज हालांकि काफी हद तक अप्रभावित रहने के आसार हैं क्योंकि उनके कर्मचारी हड़ताल करने वाले श्रम संघ का हिस्सा नहीं हैं।

    Jamshedpur.धातकीडीह तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग काम करती रहेंगी
    यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग सहित डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह ही काम करती रहेंगी, हालांकि ‘लॉजिस्टिक्स’ में देरी के कारण एटीएम से नकदी निकालने में कुछ स्थानीय समस्याएं आ सकती हैं। एसबीआई सहित कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने संभावित प्रभाव के बारे में शेयर बाजार को पहले ही सूचित कर दिया है।

    Chaibasa: पुलिस को बड़ी सफलता, 7 किलो अफीम और 7 लाख नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार

    ‘यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस’ (यूएफबीयू) शनिवार को अवकाश घोषित करने की मांग कर रही है। यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है जिस पर कथित तौर पर मार्च 2024 में ‘इंडियन बैंक्स एसोसिएशन’ (आईबीए) के साथ हस्ताक्षरित 12वें द्विपक्षीय समझौते के दौरान सहमति बनी थी लेकिन सरकार ने अभी तक इस संबंध में अधिसूचना जारी नहीं की है। वर्तमान में बैंक महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ‘चेक क्लियरेंस’ सेवाएं प्रभावित and check clearance services at public sector banks affected; operations normal at Axis and ICICI Bank. Bank Strike: Cash deposits Bank Strike: हड़ताल से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नकद जमा HDFC withdrawals आईसीआईसीआई बैंक में कामकाज सामान्य एक्सिस एचडीएफसी निकासी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur.धातकीडीह तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026

    Chaibasa: पुलिस को बड़ी सफलता, 7 किलो अफीम और 7 लाख नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 27, 2026

    Jharkhand: जमीन विवाद के चलते किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 27, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur.धातकीडीह तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026

    Chaibasa: पुलिस को बड़ी सफलता, 7 किलो अफीम और 7 लाख नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 27, 2026

    Jharkhand: जमीन विवाद के चलते किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 27, 2026

    Bahragoda: बहरागोड़ा पीडब्ल्यूडी चौक के समीप युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला

    June 27, 2026

    Jamshedpur: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के वेतन में 25 हजार तक बढ़ोतरी, 7 साल के लिए समझौता लागू, बढ़ा हुआ वेतन सितंबर में, एरियर नवंबर में मिलेगा

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group