

Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा में गठबंधन प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कहा कि पश्चिमी जमशेदपुर का युवा वर्ग विकास व रोजगार के लिए वोट करेगा. उन्होंने कहा कि सरयू राय कभी डॉ रेणुका चौधरी की शिकायत करते हैं, तो कभी डॉ एके लाल पीछे लग जाते हैं. वे केवल दूसरों में कमियां और दोष खोजते हैं. उन्होंने कहा कि सरयू राय समस्याओं और शिकायतों की नकारात्मक राजनीति करते हैं. वहीं हम समाधान और सुझाव की सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखते हैं. यही कारण है कि पिछले पांच वर्षों में जमशेदपुर पश्चिमी की तस्वीर बदल चुकी है. उन्होंने रविवार को अपने समर्थकों और कांग्रेस- झामुमो-राजद के कार्यकर्ताओं के साथ धतकीडीह, सोनारी और मानगो में पदयात्रा की. स्थानीय जनता से जनसमर्थन मांगा.



