Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bengal Election: बंगाल में नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना, ममता के आवास से हटा सुरक्षा घेरा
    Breaking News

    Bengal Election: बंगाल में नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना, ममता के आवास से हटा सुरक्षा घेरा

    News DeskBy News DeskMay 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata. निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य में नयी विधानसभा के गठन के लिए मंगलवार को एक अधिसूचना जारी की। यह अधिसूचना पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को भेज दी गई है, जो औपचारिक रूप से चुनावी प्रक्रिया की समाप्ति का संकेत है और नयी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करती है।
    निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नतीजों की घोषणा के बाद, अधिसूचना जारी करना एक अहम संवैधानिक कदम है।
    अधिकारी ने कहा, इसके साथ ही, पश्चिम बंगाल में नयी विधानसभा के गठन की प्रक्रिया आयोग की तरफ से पूरी हो गई है। इससे तय प्रक्रियाओं के तहत सरकार बनाने के अगले कदम उठाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि आयोग ने चुनावों के संचालन के दौरान सभी मानदंडों का पालन सुनिश्चित किया।

    उन्होंने कहा, “मतदान से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया, वैधानिक ढांचे के अनुरूप, स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।अधिकारियों ने बताया कि इस अधिसूचना से निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण और राज्य में नयी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

    Jharkhand: सुरक्षा गार्ड और कोयला चोरों के बीच हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत, छह लोग गंभीर रूप से घायल

    दक्षिण कोलकाता में हरीश चटर्जी स्ट्रीट पर निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के बाहर एक दशक से अधिक समय से लगे बैरिकेड मंगलवार को आंशिक रूप से हटा दिये गए। यह कदम तृणमूल कांग्रेस के पश्चिम बंगाल की सत्ता गंवाने और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में ममता की हार के एक दिन बाद उठाया गया। मंगलवार को पुलिसकर्मियों को नीले और सफेद रंग के बैरिकेड को हटाते हुए देखा गया, जिनके जरिये 30बी स्थित उनके आवास के पास की सड़क पर आम जनता की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया था।

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन का निर्देश, लापता बच्चों, महिलाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाए, जानें और क्या कहा?

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bengal Election: Process to form new government begins in Bengal Bengal Election: बंगाल में नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू Election Commission issues notification security cordon removed from Mamata's residence निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना ममता के आवास से हटा सुरक्षा घेरा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: सुरक्षा गार्ड और कोयला चोरों के बीच हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत, छह लोग गंभीर रूप से घायल

    May 6, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन का निर्देश, लापता बच्चों, महिलाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाए, जानें और क्या कहा?

    May 6, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 657.22 अंक चढ़कर 77,675.01 पर पहुंचा

    May 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: सुरक्षा गार्ड और कोयला चोरों के बीच हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत, छह लोग गंभीर रूप से घायल

    May 6, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन का निर्देश, लापता बच्चों, महिलाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाए, जानें और क्या कहा?

    May 6, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 657.22 अंक चढ़कर 77,675.01 पर पहुंचा

    May 6, 2026

    Bengal Election: बंगाल में नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना, ममता के आवास से हटा सुरक्षा घेरा

    May 6, 2026

    Jamshedpur: स्कूली खेल प्रतियोगिता में पोमित चटर्जी बने अंडर-11 चैंपियन, सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    May 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group