Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bengal : 60 साल की उम्र में पहली बार शादी के बंधन में बंधेंगे खड़गपुर के पूर्व सांसद BJP नेता दिलीप घोष, 51 की है दुल्हन, बोले- मां की इच्छा कर रहा हूं पूरा
    Breaking News

    Bengal : 60 साल की उम्र में पहली बार शादी के बंधन में बंधेंगे खड़गपुर के पूर्व सांसद BJP नेता दिलीप घोष, 51 की है दुल्हन, बोले- मां की इच्छा कर रहा हूं पूरा

    News DeskBy News DeskApril 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष आज यानी शुक्रवार शाम को शादी के बंधन में बंधेंगे. घोष के करीबी लोगों ने बताया कि 60 वर्षीय घोष पार्टी सहयोगी रिंकू मजूमदार से शादी करेंगे जिन्हें वह 2021 से जानते हैं. उन्होंने बताया कि घोष और मजूमदार की मुलाकात सुबह की सैर के दौरान हुई और समय के साथ उनका रिश्ता मजबूत होता गया. अपनी विचित्र टिप्पणियों के लिए जाने जाने वाले घोष युवावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य रहे हैं और 2015 में भाजपा में सक्रिय होने से पहले उन्होंने देश भर में विभिन्न भूमिकाओं में संघ की सेवा की.

    राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में घोष को पश्चिम बंगाल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की जगह भाजपा को मुख्य विपक्षी दल के रूप में स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है. घोष ने एक समाचार चैनल से कहा, मेरी मां चाहती हैं कि मैं विवाह कर लूं इसलिए उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए मैं विवाह बंधन में बंध रहा हूं.मैं पहले की तरह सक्रिय राजनीति में बना रहूंगा. मेरे निजी जीवन का मेरे राजनीतिक कार्यों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    घोष और मजूमदार ‘न्यू टाउन’ में एक निजी समारोह में विवाह बंधन में बंधेंगे. इस समारोह में उनके करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे. पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने सुबह घोष के ‘न्यू टाउन’ स्थित आवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी.ऐसा बताया जा रहा है कि विवाह का प्रस्ताव दुल्हन पक्ष ने रखा था.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    घोष एवं मजूमदार के करीबी एक भाजपा नेता ने कहा, ‘उन्होंने इस महीने की शुरुआत में एक आईपीएल मैच के दौरान विवाह करने का फैसला किया. दिलीप घोष और उनकी होने वाली पत्नी इस मैच को देखने आई थीं. घोष अविवाहित हैं जबकि मजूमदार की यह दूसरी शादी है और उनका एक बेटा है. राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे जिसमें खड़गपुर के पूर्व सांसद घोष के अहम भूमिका निभाने की संभावना है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bengal: Former Kharagpur MP and BJP leader Dilip Ghosh will tie the knot for the first time at the age of 60 said- I am fulfilling my mother's wish the bride is 51
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group