Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bengal Politics: ममता के इस्तीफे से इनकार के बाद राज्यपाल ने विधानसभा भंग की, BJP को नयी सरकार बनाने का रास्ता साफ
    Breaking News

    Bengal Politics: ममता के इस्तीफे से इनकार के बाद राज्यपाल ने विधानसभा भंग की, BJP को नयी सरकार बनाने का रास्ता साफ

    News DeskBy News DeskMay 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने राज्य विधानसभा को उसका कार्यकाल पूरा होने के बाद सात मई से भंग कर दिया। एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर फैसले की घोषणा की गई। मई 2021 में वर्तमान विधानसभा का गठन किया गया था जब राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी थी। हाल ही में संपन्न हुए दो चरणों के चुनावों के बाद, निवर्तमान विधानसभा को भंग किया जाना उसके कार्यकाल की औपचारिक समाप्ति का प्रतीक है।

    संसदीय कार्य विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की। विधानसभा के भंग होने के साथ ही राज्य मंत्रिमंडल का भी अस्तित्व समाप्त हो गया, जिससे ममता बनर्जी का मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल प्रभावी रूप से खत्म हो गया।

    Jamshedpur News: जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स ने ‘बाल शिवलिंग पूजा’ के माध्यम से बच्चों को आस्था और संस्कारों से जोड़ा

    हालांकि, परंपरा से हटकर बनर्जी ने विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी टीएमसी की भाजपा से हार के बाद इस्तीफा देने से इनकार कर दिया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया था। बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनकी पार्टी को “धांधली” के जरिए हराया गया था।

    Dhanbad News: रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था, धनबाद, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ स्टेशनों पर चलाया गया सहायता अभियान

    संविधान का अनुच्छेद 174 राज्यपाल को विशिष्ट प्रावधानों के तहत विधानसभा आहूत का अधिकार देता है। यह अनुच्छेद राज्य विधानसभाओं के सत्र, सत्रावसान और विघटन से संबंधित है। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर लिया, जिससे राज्य में टीएमसी के लगातार 15 वर्षों के शासन का अंत हो गया। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी ने 80 सीटों पर जीत दर्ज की।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bengal Politics: After Mamata's refusal to resign Bengal Politics: ममता के इस्तीफे से इनकार के बाद राज्यपाल ने विधानसभा भंग की BJP को नयी सरकार बनाने का रास्ता साफ paving the way for the BJP to form a new government. the Governor dissolved the Assembly
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स ने ‘बाल शिवलिंग पूजा’ के माध्यम से बच्चों को आस्था और संस्कारों से जोड़ा

    August 22, 2026

    Dhanbad News: रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था, धनबाद, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ स्टेशनों पर चलाया गया सहायता अभियान

    August 22, 2026

    Jamshedpur NEWS: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, जुलाई में 21 सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत

    August 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स ने ‘बाल शिवलिंग पूजा’ के माध्यम से बच्चों को आस्था और संस्कारों से जोड़ा

    August 22, 2026

    Dhanbad News: रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था, धनबाद, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ स्टेशनों पर चलाया गया सहायता अभियान

    August 22, 2026

    Jamshedpur NEWS: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, जुलाई में 21 सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत

    August 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड से 11 प्रतिनिधियों ने राउरकेला में 98वीं Regional Parents Meet में लिया भाग

    August 22, 2026

    Jamshedpur News :टाटानगर-राउरकेला से कोसी- सीमांचल के लिए सीधी रेल सेवा की उठी मांग, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को विधायक पूर्णिमा साहू ने लिखा पत्र

    August 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group