- मध्य प्रदेश के मंदसौर के बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ युवा संघ के राष्ट्रीय मंत्री से हटाये गये
मंदसौर. दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे पर सेक्स करने वाले मंदसौर के भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है. अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद भानपुरा पुलिस ने यह कार्रवाई की है. इससे पहले उनकी गाड़ी को जब्त किया गया था जिसका प्रयोग उन्होंने शर्मनाक हरकत करने में किया था. टीआई ने भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. साथ ही बताया कि जल्द ही वायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला और वीडियो वायरल करने वाले 8 लेन कर्मचारियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी.

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कि 22 मई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें एक शख्स एक्सप्रेस वे पर महिला के साथ अश्लील हरकत कर रहा था. बताया गया कि व्यक्ति मंदसौर के बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ थे. मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उसमें वह महिला के साथ शरीरिक संबंध बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे पर 13 मई 2025 की रात करीब 8 बजे का बताया जा रहा है. इस मामले में पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज किया था. वायरल वीडियो में कार क्रमांक एमपी 14 सीसी 4782 में से एक महिला और मनोहर लाल धाकड़ आपत्तिजनक स्थिति में उतरते दिखाई दे रहे है.
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया पद से कार्यमुक्त
इस घटना के बाद जमकर बवाल मचा था जिसके बाद धाकड़ महासभा (युवा संघ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन धाकड़ ने उन्हें युवा संघ के राष्ट्रीय मंत्री पद से कार्यमुक्त कर दिया था. जिसमें उन्होंने लिखा, “श्री मनोहरलाल धाकड़ ग्राम बनी जिला मंदसौर, महोदय, समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको युवा संघ के राष्ट्रीय मंत्री पद से कार्यमुक्त किया जाता है.”
CCTV कंट्रोल रूम के कर्मचारियों ने किया ब्लैकमेल, समझौता नहीं होने पर कर दिया वायरल
मध्य प्रदेश के मंदसौर के बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ के अश्लील वीडियो मामले में एक और कार्रवाई की गई है. एनएचएआई ने वीडियो वायरल करने पर तीन कर्मचारियों को निकाल दिया है. वहीं एसपी ने कंट्रोल रूम के मैनेजर को नोटिस जारी किया है.
दरअसल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम में बैठे कर्मचारियों ने भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ को ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी. 8 दिनों तक समझौता नहीं होने के बाद वीडियो वायरल कर दिया था. मंदसौर पुलिस ने आरोपी की कार को जब्त कर लिया है. पुलिस अब महिला की शिनाख्त करने में जुटी हुई है.

