Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Big Froud in Kolkata: 5.2 करोड़ रुपये के जेवर के बदले सुनार थमा गये सोने की नकली ईंटें
    Crime

    Big Froud in Kolkata: 5.2 करोड़ रुपये के जेवर के बदले सुनार थमा गये सोने की नकली ईंटें

    News DeskBy News DeskJuly 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata. नकली सोने की ईंटें देकर एक सुनार से करीब 5.2 करोड़ मूल्य के असली सोने के गहने ठग लिये गये थे. यह घटना शेक्सपीयर सरणी थाना अंतर्गत मिंटो पार्क स्थित एक होटल में हुई. पीड़ित सुनार अमल राय उत्तर 24 परगना के टीटागढ़ थाना क्षेत्र का निवासी है. वह सोने की ईंटों के बदले सोने के गहनों की सप्लाई का काम करता है. उसने घटना की शिकायत शेक्सपीयर सरणी थाने में दर्ज करायी. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पूरे गहने भी बरामद कर लिये हैं.

    जानकारी के अनुसार, शनिवार को टीटागढ़ के केजी स्कूल रोड के बीएन सरणी इलाका निवासी अमल राय ने शेक्सपीयर सरणी थाने में ठगी की शिकायत दर्ज करायी. उसने बताया कि सोने की ईंटों के बदले उसने कुछ लोगों को करीब 7.8 किलोग्राम वजन के सोने के गहनों की सप्लाई की थी. सौदा मिंटो पार्क के पास स्थित एक होटल में हुआ था. बाद में उसे पता चला कि करीब 5.2 करोड़ के गहनों के बदले उसे सोने की नकली ईंटें दी गयीं. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की. जांच में मिठू नामक एक बांग्लादेशी नागरिक का पता चला. उसके सहयोगी जीतन पाल का भी सुराग मिला, जो बऊबाजार में सुनार का काम करता है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का चौथी तिमाही का मुनाफा 31 प्रतिशत घटकर 5,878 करोड़ रुपये

    शेक्सपीयर सरणी थाने की पुलिस ने मोचीपाड़ा थाने की पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर जीतन को गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ के बाद मोचीपाड़ा इलाके से दो बांग्लादेशियों उत्तम पाल और गौतम चंद्र साहा को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों से मोचीपाड़ा में रमेश बेहरा नामक एक व्यक्ति के ठिकाने की जानकारी मिली. वहां छापेमारी कर पुलिस ने सोने के पूरे गहने बरामद कर लिये. गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.

    Jharkhand Tender Scam: टेंडर घोटाला में दो साल से जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम हुए रिहा, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Big Fraud in Kolkata: Goldsmith given fake gold bricks in exchange of jewellery worth Rs 5.2 crore
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का चौथी तिमाही का मुनाफा 31 प्रतिशत घटकर 5,878 करोड़ रुपये

    May 15, 2026

    Jharkhand Tender Scam: टेंडर घोटाला में दो साल से जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम हुए रिहा, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    May 15, 2026

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीबीएसई 12वीं आर्ट्स और आइसीएसई की नेशनल टॉपर शांभवी को दी बधाई

    May 15, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का चौथी तिमाही का मुनाफा 31 प्रतिशत घटकर 5,878 करोड़ रुपये

    May 15, 2026

    Jharkhand Tender Scam: टेंडर घोटाला में दो साल से जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम हुए रिहा, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    May 15, 2026

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीबीएसई 12वीं आर्ट्स और आइसीएसई की नेशनल टॉपर शांभवी को दी बधाई

    May 15, 2026

    Tatanagar: बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में मेगा ब्लॉक, टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें जून में रहेगी रद्द

    May 15, 2026

    Seraikella-kharsawan पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लगी लम्बी कतार, प्रशासनिक पहल से लोगों में राहत 

    May 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group