Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»BiG GST Scam; जमशेदपुर के जुगसलाई, रांची, बोकारो और कोलकाता के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी, खंगाले जा रहे दस्तावेज
Breaking News

BiG GST Scam; जमशेदपुर के जुगसलाई, रांची, बोकारो और कोलकाता के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी, खंगाले जा रहे दस्तावेज

News DeskBy News DeskMay 8, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur.प्रवर्तन निदेशालय(इडी) की टीम ने डीजीसीआइ के साथ मिलकर जीएसटी घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में जांच एजेंसी ने झारखंड के रांची, बोकारो, जमशेदपुर और पश्चिम बंगाल में कुल नौ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. इडी की टीम ने जमशेदपुर के जुगसलाई नया बाजार स्थित कारोबारी विक्की भालोटिया के आवास समेत अन्य कार्यालयों में छापामारी की है. रांची में एक बड़े बिल्डर के कांके रोड स्थित आवास पर भी इडी द्वारा कार्रवाई की जा रही है.

प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की कई टीमों ने गुरुवार सुबह से रांची, बोकारो और पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर रही है. इडी की यह छापेमारी बोकारो में हुए फॉरेस्ट लैंड की अवैध खरीद-बिक्री को लेकर की जा रही है. गुरुवार की सुबह इडी की टीम सबसे पहले रांची के कांके रोड स्थित श्रीराम गार्डन अपार्टमेंट में पहुंची और वहां के एक फ्लैट में छापेमारी शुरु की. रांची में इडी की टीम बिल्डर विवेक नरसरिया के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. सूचना के मुताबिक ईडी की अन्य टीमें पश्चिम बंगाल और बोकारो में भी छापेमारी कर रही है.

क्या है पूरा मामला

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

इडी के आधिकारिक सूत्रों ने बताया प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार की सुबह झारखंड और पश्चिम बंगाल में जीएसटी चालान बनाने में फर्जीवाड़े से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत छापेमारी की है. इडी को संदेह है कि आरोपियों ने कथित तौर पर 14,325 करोड़ रुपये के फर्जी चालान बनाए, जिसके परिणाम स्वरूप 800 करोड़ रुपये से अधिक के अयोग्य आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) किए गए. इडी के मुताबिक छापेमारी का उद्देश्य धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अपराध की कथित आय से जुड़े दस्तावेज और संपत्ति जुटाना है.

झारखंड और पश्चिम बंगाल में हैं मास्टरमाइंड के ठिकाने

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

800 करोड़ रुपए के जीएसटी घोटाले में एजेंसी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुल 9 ठिकानों पर सुबह 7 से ही छापेमारी शुरू की. जीएसटी घोटाले के मास्टरमाइंड झारखंड और पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. जिन्होंने फर्जी दस्तावेज के आधार पर फर्जी कंपनियां बनाकर अनुचित तरीके से लाभ कमाया. झारखंड में एजेंसी की ओर से जीएसटी घोटाले को लेकर यह पहली छापेमारी है. छापेमारी के दौरान विभिन्न ठिकानों से क्या-क्या बरामद हुआ है इसकी अभी सूचना नहीं मिल पाई है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026
Recent Post

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group