Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»BIHAR : आरा के बाद पटना में 1 करोड़ की लूट, अशोकनगर में लूट को अंजाम देकर नवादा की ओर भाग निकले अपराधी
    Breaking News

    BIHAR : आरा के बाद पटना में 1 करोड़ की लूट, अशोकनगर में लूट को अंजाम देकर नवादा की ओर भाग निकले अपराधी

    News DeskBy News DeskMarch 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पटना: बिहार की राजधानी पटना में इस बार अपराधियों ने दस्तक दी है. आरा के बाद पटना में मंगलवार को दिन-दिहाड़े एक करोड़ रुपए की लूट को अंजाम दिया गया. लूट की यह घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के अशोकनगर इलाके में हुई, जहां जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए आए एक व्यक्ति से बदमाशों ने पैसे लूट लिए. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए और वे नवादा की ओर भागते हुए नजर आए. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

    मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति नवादा का निवासी है और वह पटना में जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए 1 करोड़ रुपए लेकर आया था. इस दौरान करीब 6-7 अपराधियों ने उसे घेर लिया और पैसे छीन लिए. अपराधियों ने पूरी घटना को ताबड़तोड़ तरीके से अंजाम दिया, जिससे पीड़ित व्यक्ति और आसपास के लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे. घटना के बाद अपराधी मौके से तेजी से भाग गए और नवादा की ओर निकल गए.

    Jamshedpur News :आनंद मार्ग का सेवा अभियान,10 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन, पर्यावरण बचाने के लिए बांटे 50 पौधे

    घटना की जानकारी मिलने के बाद पटना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. पुलिस का मानना है कि यह घटना योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई है. फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक अपराधियों का कोई पता नहीं चल पाया है.

    Jamshedpur News :साकची धालभूम क्लब मैदान में 17 मार्च को सजेगा जीण माता का दरबार

    लूट की यह घटना ने मुख्यमंत्री के अपराधियों पर कड़े कदम उठाने के निर्देश के बाद हुई है. जो पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता पर सवाल हैं, क्योंकि बिहार सरकार और पुलिस मुख्यालय लगातार अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की बात कर रहे हैं. एडीजी पुलिस मुख्यालय ने अपराधियों को चेतावनी भी दी थी, लेकिन पटना में इस घटना ने यह साफ कर दिया कि अपराधियों के बीच अब कानून का कोई खौफ नहीं रहा. वहीं, पटना पुलिस को लगातार इस तरह की घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे शहरवासियों में असुरक्षा की भावना पनप रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BIHAR: After Ara criminals fled towards Nawada after carrying out the robbery in Ashoknagar Rs 1 crore looted in Patna
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :आनंद मार्ग का सेवा अभियान,10 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन, पर्यावरण बचाने के लिए बांटे 50 पौधे

    March 7, 2026

    Jamshedpur News :साकची धालभूम क्लब मैदान में 17 मार्च को सजेगा जीण माता का दरबार

    March 7, 2026

    Seraikela Kharsawan Awareness Rath :सांसद जोबा मांझी ने बाल विवाह विरोधी जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

    March 7, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :आनंद मार्ग का सेवा अभियान,10 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन, पर्यावरण बचाने के लिए बांटे 50 पौधे

    March 7, 2026

    Jamshedpur News :साकची धालभूम क्लब मैदान में 17 मार्च को सजेगा जीण माता का दरबार

    March 7, 2026

    Seraikela Kharsawan Awareness Rath :सांसद जोबा मांझी ने बाल विवाह विरोधी जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

    March 7, 2026

    East Central Railway :धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 702 यात्री पकड़े गए, ₹3.81 लाख जुर्माना वसूला

    March 7, 2026

    Seraikela Kharsawan News :उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने राजनगर प्रखंड का औचक निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    March 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group