Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»BIHAR : तेजस्वी यादव के खिलाफ दीघा थाने में शिकायत, दो-दो पहचान पत्र रखने का आरोप
    Breaking News

    BIHAR : तेजस्वी यादव के खिलाफ दीघा थाने में शिकायत, दो-दो पहचान पत्र रखने का आरोप

    News DeskBy News DeskAugust 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पटना. दो वोटर कार्ड मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. चुनाव आयोग की नोटिस के बाद अब तेजस्वी के खिलाफ दीघा थाने में शिकायत दर्ज की गई है.

    आरके नगर निवासी एक अधिवक्ता ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ दीघा थाने में लिखित शिकायत की है. उन्होंने दो-दो मतदाता पहचान पत्र रखने पर तेजस्वी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

    अधिवक्ता राजीव रंजन ने आवेदन में बताया कि तेजस्वी यादव द्वारा दो मतदाता पहचान पत्र बनवाए गए हैं. दोनों मतदान पहचान पत्र एक ही विधानसभा क्षेत्र के हैं.

    चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

    बता दें कि तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं है. तेजस्वी के अनुसार उन्होंने जो EPIC नंबर (RAB2916120) शेयर किया, वो रिकॉर्डस में नहीं है. इसको संज्ञान में लेते हुए चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को नोटिस जारी करते हुए EPIC नंबर RAB2916120 का विवरण मांगा है ताकि इसकी जांच की जा सके.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    चुनाव आयोग ने रविवार को राजद नेता तेजस्वी यादव से उस मतदाता पहचान पत्र को जांच के लिए सौंपने को कहा है, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया था कि वह उनके पास है, जबकि वह आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया था.

    बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता ने शनिवार को मतदाता पहचान पत्र संख्या जारी किया था, जिसमें दावा किया गया था कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत प्रकाशित ड्राफ्ट में मतदाता सूची में उनका नाम गायब है. उन्होंने यह भी कहा था कि मेरे द्वारा सार्वजनिक करने के बाद उनके मतदाता पहचान पत्र संख्या को बदला गया.

    पूर्व उपमुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र में पटना सदर के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट-सह-दीघा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ने कहा कि हमारी प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि 2 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपने जिस मतदाता पहचान पत्र संख्या का उल्लेख किया था, वह आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई थी. इसलिए आपसे अनुरोध है कि विस्तृत जांच के लिए मूल मतदाता पहचान पत्र सौंप दें.

    डीएम ने दावे का किया खंडन

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    इसके बाद राजद नेता ने आरोप लगाया कि उनका मतदाता पहचान पत्र संख्या बदली गई है, लेकिन जिला मजिस्ट्रेट त्यागराज एस एम ने इस दावे का खंडन किया. जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि मतदाता सूची में जो ईपीआईसी नंबर है, वही माननीय विपक्ष के नेता ने 2020 के विधानसभा चुनावों में अपने हलफनामे में जमा किया था. अगर उनके पास किसी और नंबर वाला कोई और ईपीआईसी कार्ड है, तो यह जांच का विषय है.

    BJP ने की FIR दर्ज करने की मांग

    वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एनडीए के प्रवक्ता अजय आलोक (भाजपा), नीरज कुमार (जदयू) और राजेश भट्ट (लोक जनशक्ति पार्टी, रामविलास) समेत अन्य ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पर दो ईपीआईसी कार्ड रखने के लिए मामला दर्ज किया जाना चाहिए, जिसकी अनुमति नहीं है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    accused of having two identity cards BIHAR: Complaint against Tejashwi Yadav in Digha police station
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group