Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Bihar Election: महागठबंधन में जारी खींचतान के बीच RJD ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की, 12 सीट पर घटक दलों के बीच होगा दोस्ताना मुकाबला
Breaking News

Bihar Election: महागठबंधन में जारी खींचतान के बीच RJD ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की, 12 सीट पर घटक दलों के बीच होगा दोस्ताना मुकाबला

News DeskBy News DeskOctober 20, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Patna. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की. इसके तहत 12 सीट पर ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के बीच दोस्ताना मुकाबला होगा. पार्टी ने इस बार 24 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जबकि 31 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं. सूची ऐसे समय जारी की गई है जब दूसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा समाप्त होने में कुछ ही घंटे शेष हैं. राजद की इस सूची के अनुसार पार्टी नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर अपनी पारंपरिक राघोपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे. वह 2015 और 2020 दोनों चुनावों में इस सीट से जीत दर्ज कर चुके हैं. इस घोषणा के साथ उन अटकलों पर विराम लग गया कि राजद कुटुंबा सीट से अपना उम्मीदवार खड़ा करने जा रही है, जो वर्तमान में बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार राम के पास है. यदि ऐसा होता, तो दोनों सहयोगी दलों के बीच सीधा टकराव हो जाता। राजद की सूची में कई चर्चित नाम शामिल हैं. इसके अनुसार भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव को छपरा सीट से टिकट दिया गया है कुरहनी से बबलू कुशवाहा, मधेपुरा से प्रोफेसर चंद्रशेखर, सिवान से अवध बिहारी चौधरी और वैशाली से अजय कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है. बेलहर से जद (यू) सांसद गिरधारी यादव के बेटे को टिकट मिला है,

जबकि बिहारिगंज से पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया गया है. जमुई जिले की झाझा सीट से पांच बार विधायक और दो बार सांसद रह चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश यादव को टिकट दिया गया है.जनता दल यूनाइटेड छोड़ कर राजद में आए विधायक डॉ. संजीव सिंह को खगड़िया जिले के परवत्ता से टिकट दिया गया है. वह इस सीट से 2020 में जद (यू) के टिकट पर चुनाव जीते थे, जबकि जद(यू) के घोसी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राहुल शर्मा को राजद ने जहानाबाद से उम्मीदवार बनाया है. राजद ने तथाकथित बाहुबली नेताओं के परिवारों को भी जगह दी है. नवादा से कौशल यादव, मोकामा से सूरजभान सिंह की पत्नी वीना देवी, दानापुर से रीत लाल यादव, लालगंज से मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला और रघुनाथपुर से दिवंगत शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शहाब को टिकट दिया गया है.

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

सूची में पिछले विधानसभा चुनाव के बाद एआईएमआईएम छोड़कर राजद में शामिल हुए चार में से केवल एक नेता को ही टिकट दिया गया है. राजद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उम्मीदवारों की सूची साझा करते हुए सभी को बधाई दी और विजय की अग्रिम शुभकामनाएं दीं. पार्टी ने कहा कि “यह चुनाव बिहार की नई दिशा और उम्मीदों का चुनाव है।” पार्टी ने जातीय समीकरण को साधते हुए 52 यादव, 15 कोइरी, 20 दलित, 18 मुस्लिम और 14 सवर्ण उम्मीदवारों को टिकट दिया है.

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

October 15, 2026

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

October 15, 2026

Tata Steel में बड़ा बदलाव, JCCM कमेटी का किया गया पुनर्गठन, चैतन्य भानु चेयरमैन, संजीव चौधरी बने वाइस चेयरमैन

October 15, 2026
Recent Post

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

October 15, 2026

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

October 15, 2026

Tata Steel में बड़ा बदलाव, JCCM कमेटी का किया गया पुनर्गठन, चैतन्य भानु चेयरमैन, संजीव चौधरी बने वाइस चेयरमैन

October 15, 2026

Tata Group की इस का दूसरी तिमाही का मुनाफा 3.6 प्रतिशत बढ़कर 171 करोड़ रुपये पहुंचा

October 15, 2026

Jamshedpur: 23 बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई तो DC ऑफिस के बाहर व्यक्ति ने मिट्टी का तेल डालकर की आत्मदाह की कोशिश

October 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group