Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bihar Chunav: नीतीश के अति पिछड़ा वोटबैंक पर कांग्रेस की नजर, ओबीसी विभाग ने शुरू किया ‘जाति नहीं, जमात’ अभियान
    Breaking News

    Bihar Chunav: नीतीश के अति पिछड़ा वोटबैंक पर कांग्रेस की नजर, ओबीसी विभाग ने शुरू किया ‘जाति नहीं, जमात’ अभियान

    News DeskBy News DeskApril 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    New Delhi. कांग्रेस के ओबीसी विभाग ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अति पिछड़ा समुदाय को अपनी ओर आकर्षिक करने के लिए ‘जाति नहीं, जमात’ अभियान की शुरुआत की है. विभाग उन्हें यह विश्वास दिलाने का प्रयास भी कर रहा है कि पार्टी टिकट में अब उनकी आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी मिलेगी. ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अनिल जयहिंद का कहना है कि उनका संगठन इस अभियान के तहत अति पिछड़ी जातियों के बीच यह जागरुकता पैदा करने का प्रयास कर रहा है कि वे जाति नहीं, बल्कि जमात (वर्ग) के रूप में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें.
    जयहिंद ने यह भी कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि अति पिछड़ों को कांग्रेस के टिकट में उनकी आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी मिले. बिहार के जातिगत सर्वेक्षण के अनुसार, राज्य में अति पिछड़ों की आबादी 36 प्रतिशत है और यह पिछले कई वर्षों से जनता दल (यूनाइटेड) का मजबूत वोट बैंक माना जाता है.
    उन्होंने यह भी कहा, आपको पता है कि अति पिछड़ा वर्ग किन्हीं कारणों से संभवत: राजद (राष्ट्रीय जनता दल) की तरफ नहीं जाएगा, लेकिन वे हमारी तरफ आ रहे हैं…इससे ‘इंडिया’ गठबंधन मजबूत होगा. जयहिंद ने यह भी कहा, ‘‘अति पिछड़ों को टिकट देने में पार्टियों की कुछ व्यावहारिक दिक्कतें रही हैं. मान लीजिए किसी अति पिछड़ी जाति की आबादी तीन प्रतिशत है, फिर भी जरूरी नहीं है कि कई क्षेत्रों में उनकी आबादी 30-35 प्रतिशत हो. ऐसे में उस जाति के उम्मीदवार को टिकट देने से लोग हिचकते हैं.
    उन्होंने कहा, ‘हम इस चलन को तोड़ना चाहते हैं। हमारा यह कहना है कि अति पिछड़ी जातियों को जाति नहीं, बल्कि जमात बनकर वोट करना है. मान लीजिए कि नोनिया जाति के किसी व्यक्ति को टिकट मिले तो दूसरी अति पिछड़ी जातियों को लगना चाहिए कि यह उनके वर्ग का व्यक्ति है. बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित है.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Election: Congress eyeing Nitish's extremely backward vote bank but community' campaign OBC department started 'not caste
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group