Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»Bihar Election: पीएम मोदी का तंज, बिहार में नहीं चलेगी ‘कट्टा सरकार’…, 14 सभाओं और एक रोड शो के साथ प्रचार अभियान को किया समाप्त, बोले-अब शपथ ग्रहण में आउंगा
Bihar

Bihar Election: पीएम मोदी का तंज, बिहार में नहीं चलेगी ‘कट्टा सरकार’…, 14 सभाओं और एक रोड शो के साथ प्रचार अभियान को किया समाप्त, बोले-अब शपथ ग्रहण में आउंगा

News DeskBy News DeskNovember 9, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Sitamarhi/Betia प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुए 65.09 प्रतिशत मतदान ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को 65 वोल्ट का झटका दिया है और अब उसकी रात की नींद उड़ गई है. मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने व्यापक प्रचार अभियान का समापन करते हुए दावा किया कि अगर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाला विपक्ष सत्ता में आता है, तो लोगों के सिर पर ‘कट्टा’ रखकर उनसे हाथ ऊपर करवाएगा.

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत का पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि पहले चरण में भारी मतदान राजग के पक्ष में गया है. उन्होंने कहा कि आप लोगों ने विपक्ष को 65 वोल्ट का झटका दिया है. अब वे रातों की नींद खो चुके हैं. मोदी ने मतदाताओं से अपील की कि वे 11 नवंबर को पहले चरण का रिकॉर्ड तोड़ दें और सुनिश्चित करें कि राजग न केवल सभी सीट जीते बल्कि हर बूथ पर बढ़त बनाए. उन्होंने कहा कि मैंने अपना अभियान भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि से शुरू किया था और आज मैं उसे उस भूमि पर समाप्त कर रहा हूं जहां बापू गांधी महात्मा बने थे.

JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर वन विभाग की पहल पर सिंहभूम चैंबर ने जताया आभार, सांसद विद्युत महतो के प्रयासों की सराहना

यह कहते हुए प्रधानमंत्री ने पश्चिम चंपारण के बेतिया में अपनी अंतिम सभा को ऐतिहासिक बताया. मोदी ने कहा कि मेरा प्रचार आज समाप्त हो रहा है, लेकिन कल भी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे. मतदान के दिन असली काम मतदाताओं का है. मैं फिर आऊंगा—नई राजग सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए. प्रधानमंत्री ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जंगलराज का अंत किया.

नीतीश कुमार केवल मोदी की पहली सभा में शामिल हुए थे, जिसे विपक्ष ने मुद्दा बनाया था. राजद पर प्रहार करते हुए मोदी ने कहा, राजद ने कांग्रेस के सिर पर ‘कट्टा’ रखकर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करवाया. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब ‘कट्टा सरकार’ नहीं, ‘स्टार्टअप सरकार’ चाहती है, जो केवल राजग दे सकता है.

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि राजद के प्रचार में बच्चे मंच पर रंगदार बनने की इच्छा जता रहे हैं और कट्टा एवं दुनाली दिखा रहे हैं, जो बताता है कि वे फिर से अपराध के दिनों को वापस लाना चाहते हैं.

JAMSHEDPUR NEWS: ग्रामीण आवासों में देरी पर DC सख्त, 105 लंबित मामलों की होगी जांच; रोजगार सृजन पर भी जोर

जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर द्वारा उठाए गए पलायन मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी ने कहा कि अगली राजग सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि बिहार के बेटे अपनी मिट्टी पर ही रोजगार पाएं और राज्य का गौरव बढ़ाएं. मोदी ने कहा कि बिहार की माताओं और बहनों ने जंगलराज की सबसे बड़ी पीड़ा झेली है और इस बार “मतदान केंद्रों के चारों ओर उन्होंने सुरक्षा का किला बना दिया है ताकि जंगलराज लौट न सके. प्रधानमंत्री ने राज्य में लगभग 14 सभाओं और एक रोड शो के जरिए करीब एक महीने में अपने प्रचार अभियान को पूरा किया.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर वन विभाग की पहल पर सिंहभूम चैंबर ने जताया आभार, सांसद विद्युत महतो के प्रयासों की सराहना

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ग्रामीण आवासों में देरी पर DC सख्त, 105 लंबित मामलों की होगी जांच; रोजगार सृजन पर भी जोर

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 90-95% पूरी हो चुकी योजनाओं को जल्द करें पूरा, DC राजीव रंजन ने अधिकारियों को दिया निर्देश

November 12, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर वन विभाग की पहल पर सिंहभूम चैंबर ने जताया आभार, सांसद विद्युत महतो के प्रयासों की सराहना

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ग्रामीण आवासों में देरी पर DC सख्त, 105 लंबित मामलों की होगी जांच; रोजगार सृजन पर भी जोर

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 90-95% पूरी हो चुकी योजनाओं को जल्द करें पूरा, DC राजीव रंजन ने अधिकारियों को दिया निर्देश

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे, DC-SSP ने किया चार प्रमुख घाटों का निरीक्षण

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो श्याम भवन में 20-21 नवंबर को सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार, 27वां जन्मोत्सव मनाने की तैयारी पूरी

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group