Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Bihar Police Action: दानापुर के राजद विधायक रीतलाल यादव ने किया सरेंडर, जबरन वसूली के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
    Bihar

    Bihar Police Action: दानापुर के राजद विधायक रीतलाल यादव ने किया सरेंडर, जबरन वसूली के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    News DeskBy News DeskApril 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Patna. बिहार के पटना जिले की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को जबरन वसूली के एक मामले में राजद विधायक रीतलाल यादव और उनके तीन सहयोगियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.मामले में वांछित यादव और उसके साथियों ने आज दिन में दानापुर अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था. दानापुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राजद विधायक और उनके तीन सहयोगी चिक्कू यादव, पिंकू यादव और श्रवण यादव को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
    दानापुर अदालत में पत्रकारों से बात करते हुए यादव ने कहा, “मैं एक राजनीतिक साजिश का शिकार हूं… मेरी जान को खतरा है… मेरी हत्या हो सकती है. अगर मैं जिंदा रहा तो जमानत के लिए कागजात दाखिल करूंगा. कुछ अधिकारी हैं जो मेरे खिलाफ हैं… मैं दोहराता हूं: मेरी जान को खतरा है. विधायक ने आरोप लगाया, “पिछले कई महीनों से मुझे खत्म करने की साजिश रची जा रही थी. मुझे मारने के लिए कुछ अधिकारियों ने मेरे प्रतिद्वंद्वियों को एक अत्याधुनिक हथियार उपलब्ध कराया था. पटना-पश्चिम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शरत आर एस ने ताया कि यादव ने पटना की दानापुर अदालत में आत्मसमर्पण किया है और उसके खिलाफ अन्य कार्यवाहियां की जा रही है.
    उन्होंने कहा, वह और उनके सहयोगी फिरौती के एक मामले में वांछित थे.  बिहार पुलिस ने 11 अप्रैल को पटना में जबरन वसूली के एक मामले की जांच के सिलसिले में राजद विधायक रीतलाल यादव और उनके करीबियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी.
    पुलिस ने पटना के दानापुर और अन्य इलाकों में 11 स्थानों पर छापेमारी की थी. यह कार्रवाई एक बिल्डर की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गई थी, जिसमें यादव और पांच अन्य को आरोपी बनाया गया था.शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसे बीते कुछ दिनों से आरोपियों की ओर से फिरौती और जान से मारने की धमकी मिल रही थी। साथ ही, संपत्ति से संबंधित कुछ दस्तावेजों में कथित फर्जीवाड़े का भी आरोप लगाया गया था.
    शिकायतकर्ता पटना के खगौल इलाके में एक अपार्टमेंट का निर्माण करवा रहा था. पुलिस ने कहा था कि तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और सामग्री जब्त की गई थी, जिनमें 10 लाख रुपये नकद, 77 लाख रुपये के चेक, छह खाली चेक, संपत्ति के क्रय-विक्रय से संबंधित 14 रजिस्ट्री दस्तावेज और 17 चेकबुक शामिल हैं.पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल को छापेमारी के दौरान सभी आरोपी फरार थे.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Police Action: Danapur RJD MLA Ritlal Yadav surrenders sent to 14-day judicial custody in extortion case
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    TATA WORKES UNION NEWS: बेइज्जत होने के भय से व्हाट्सएप ग्रुप से एग्जिट हुए टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह!

    April 19, 2026

    Bihar CM Oath Ceremony : NDA विधायक दल के नेता चुने गये सम्राट चौधरी, नीतीश रहे मौजूद, सरकार बनाने का दावा पेश, आज लेंगे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ

    April 15, 2026

    Bihar Politics : बिहार में नयी सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण की तैयारी

    April 13, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group