


Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के खंडखोरी गांव में एक 47 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। परिजनों के अनुसार, आरोपी ने महिला पर डायन होने का आरोप लगाया था। यह घटना रविवार रात की है। मृतिका की पहचान शुरू गोप के रूप में हुई है। घटना के समय महिला के पति देवेंद्र गोप और परिवार के अन्य सदस्य ओडिशा के गेरेया मंजर गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शुरू गोप घर में छोटे बच्चों के साथ अकेली थीं।
घर में मौजूद बच्चों ने पुलिस और परिजनों को बताया कि रात में आरोपी पुडुवा सिंकू उर्फ चौके घर आया था। उसने हड़िया पिलाने के बहाने शुरू गोप को अपने साथ बुलाया। कुछ देर बाद बच्चों को महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। डर के कारण बच्चे घर का दरवाजा बंद कर अंदर ही रहे।



