Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»झारखंड में भी बर्ड फ्लू की दस्तक, बोकारो में मुर्गियों की मौत पर सरकार ने जारी किया अलर्ट
    Breaking News

    झारखंड में भी बर्ड फ्लू की दस्तक, बोकारो में मुर्गियों की मौत पर सरकार ने जारी किया अलर्ट

    News DeskBy News DeskMarch 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • 45 मुर्गियों को मारा गया है. वहीं 506 अंडे तथा 1,717 किलोग्राम पोल्ट्री फीड को नष्ट कर दिया गया

    Bird Flu: झारखंड (Jharkhand) के बाेकारो (Bokaro) में बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है. जिले के राजकीय कुक्कुट इलाके में बर्ड फ्लू से मुर्गियों की मौत होने की पुष्टि होने के बाद पशुपालन विभाग ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया है. अब तक 250 मुर्गियों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद प्रशासन ने संक्रमित क्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे में मुर्गियों और सभी तरह के पोल्ट्री प्रोडक्ट की ब्रिकी पर रोक लगा दी है. जानकारी के मुताबिक इलाके में 20 फरवरी से मुर्गियों की मौत हो रही थी, जिसके सैंपल जांच के लिए भोपाल (Bhopal) स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भेजे गए थे.

    झारखंड के बोकारो जिले में बर्ड फ्लू से 250 मुगिर्यो के मौत होने की पुष्टि की गई है. पशुपालन विभाग ने असाधारण रूप से पक्षियों की मौत होने पर इसकी सूचना राज्य मुख्यालय को तुरंत देने का निर्देश दिया है. दूसरे राज्यों से आने वाले पोल्ट्री प्रोडक्ट और प्रवासी पक्षियों पर निगरानी के लिए सभी जिलों के पशुपालन पदाधिकारियों को अलर्ट किया गया है.

    जानकारी के मुताबिक बोकारो स्थित राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में 20 फरवरी से ही मुर्गियों की मौत हो रही थी. इनके सैंपल जांच के लिए भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भेजे गए थे. जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. इसकी जानकारी मिलने पर केंद्र सरकार ने भी राज्य की सरकार को स्थिति पर निगरानी रखते हुए तमाम एहतियाती उपाय करने को कहा है.

    Jamshedpur: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के वेतन में 25 हजार तक बढ़ोतरी, 7 साल के लिए समझौता लागू, बढ़ा हुआ वेतन सितंबर में, एरियर नवंबर में मिलेगा

    उपायुक्त विजया जाधव की निर्देश पर बोकारो में रैपिड रिस्पांस टीम और क्विक रिस्पांस टीम गठित की गई है. रैपिड रिस्पांस टीम ने रविवार को प्रभावित पॉल्ट्री फॉर्म का दौरा किया और बर्ड फ्लू का प्रसार रोकने के लिए किए गए उपायों की जानकारी ली. पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मनोज मणि ने रविवार को बताया कि संक्रमित प्रक्षेत्र में मुर्गियों को मारने और उन्हें निष्पादित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

    इस दौरान करीब 45 मुर्गियों को मारा गया है. वहीं 506 अंडे तथा 1,717 किलोग्राम पोल्ट्री फीड को नष्ट कर दिया गया.
    बोकारो के पशुपालन अधिकारी मनोज मणि ने बताया कि फार्म में जिन बर्तनों में पक्षियों का खाना दिया जाता था और जिन प्लेटफॉर्म पर पक्षी बैठते थे, उन्हें जला दिया गया है. एक माह पहले रांची के बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित वेटनरी कॉलेज के पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू से चाइनीज नस्ल वाली गिनी पाउल पक्षियों की मौत हुई थी.

    Weather: पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात गिरने से चार लोगों की मौत, अगले पांच दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bird flu hits Jharkhand too government issues alert on death of chickens in Bokaro
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के वेतन में 25 हजार तक बढ़ोतरी, 7 साल के लिए समझौता लागू, बढ़ा हुआ वेतन सितंबर में, एरियर नवंबर में मिलेगा

    June 27, 2026

    Weather: पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात गिरने से चार लोगों की मौत, अगले पांच दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    June 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी की प्रोविजनल आंसर-की जारी, प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए देना होगा 200 रुपये शुल्क

    June 27, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के वेतन में 25 हजार तक बढ़ोतरी, 7 साल के लिए समझौता लागू, बढ़ा हुआ वेतन सितंबर में, एरियर नवंबर में मिलेगा

    June 27, 2026

    Weather: पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात गिरने से चार लोगों की मौत, अगले पांच दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    June 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी की प्रोविजनल आंसर-की जारी, प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए देना होगा 200 रुपये शुल्क

    June 27, 2026

    NML जमशेदपुर क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए तकनीक विकसित करेगा, साइमन इंडिया के साथ किया MOU

    June 27, 2026

    Jamahedpur: पोटका में ब्रेन मलेरिया से 3 बच्चों की मौत, कस्तूरबा स्कूल की छात्राओं समेत 9 नए मरीज मिले

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group