Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»BJP Foundation Day: भाजपा के सुशासन के एजेंडे को देख रहे लोग, ऐतिहासिक जनादेश में दिखी इसकी झलक, पार्टी के स्थापना दिवस पर PM Modi ने ‘X’ पर लिखा
    Breaking News

    BJP Foundation Day: भाजपा के सुशासन के एजेंडे को देख रहे लोग, ऐतिहासिक जनादेश में दिखी इसकी झलक, पार्टी के स्थापना दिवस पर PM Modi ने ‘X’ पर लिखा

    News DeskBy News DeskApril 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर कहा कि लोग पार्टी के सुशासन के एजेंडे को देख रहे हैं और इसकी झलक पिछले वर्षों में उसे मिले ऐतिहासिक जनादेश में दिखाई दी है. प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई. हम उन सभी को याद करत रहे हैं जिन्होंने पिछले कई दशकों में हमारी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए खुद को समर्पित किया.उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण दिन हमें भारत की प्रगति के लिए काम करने और विकसित भारत के सपने को साकार करने की हमारी अद्वितीय प्रतिबद्धता को दोहराने के लिए प्रेरित करता है.

    प्रधानमंत्री ने कहा,भारत की जनता हमारी पार्टी के सुशासन एजेंडे को देख रही है, जो पिछले वर्षों में चुनावों में हमें मिले ऐतिहासिक जनादेश में प्रतिबिंबित भी होता है, फिर चाहे लोकसभा चुनाव हों, विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव हों या देश भर में विभिन्न स्थानीय निकाय चुनाव हों.उन्होंने कहा, हमारी सरकारें समाज सेवा करती रहेंगी और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेंगी. हमारी पार्टी की रीढ़, हमारे सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं को मेरी ओर से शुभकामनाएं. वे जमीनी स्तर पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और हमारे सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि किस तरह भाजपा कार्यकर्ता देश के हर हिस्से में 24 घंटे काम कर रहे हैं और गरीबों, दलितों व वंचित तबके के लोगों की सेवा कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि उनकी ऊर्जा और उत्साह सचमुच प्रेरणादायक है. भाजपा की स्थापना 1980 में तत्कालीन भारतीय जनसंघ के नेताओं ने थी. जनसंघ ने आपातकाल के बाद 1977 के चुनावों में कांग्रेस का मुकाबला करने के लिए अन्य विपक्षी दलों के साथ विलय करके जनता पार्टी का गठन किया था.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a glimpse of it was seen in the historic mandate BJP Foundation Day: People are looking at BJP's agenda of good governance PM Modi wrote on 'X' on the party's foundation day
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group