Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»ओडिशा में पहली बार भाजपा सरकार, मोहन चरण माझी होंगे सीएम, केवी सिंहदेव और पार्वती परिदा उपमुख्यमंत्री
Breaking News

ओडिशा में पहली बार भाजपा सरकार, मोहन चरण माझी होंगे सीएम, केवी सिंहदेव और पार्वती परिदा उपमुख्यमंत्री

News DeskBy News DeskJune 12, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Bhubaneswar. भाजपा नेता मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को यहां इस बारे में घोषणा की. उन्होंने कहा कि केवी सिंहदेव और पार्वती परिदा को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा. माझी क्योंझर सीट से विधायक हैं. ये निर्णय भाजपा विधायक दल की बैठक में लिए गए, जिसमें राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए थे. 24 साल बाद बदली सरकार
बीते 24 साल तक चुनावों में अजेय रहने वाले नवीन पटनायक को ओडिशा विधानसभा चुनाव में भारी हार का सामना करना पड़ा था. वो उस बीजेपी से हार गए, जिसने 90 दशक में ओडिशा की राजनीति में उनके प्रवेश का समर्थन किया था. ओडिशा में लोकसभा के साथ कराए गए विधानसभा चुनावों के नतीजों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है. उसे विधानसभा की 147 सीटों में 78 और लोकसभा की 21 सीटों में 20 पर जीत मिली हुई है. अब पार्टी पहली बार इस प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी. बीजेपी ने उन नवीन पटनायक को सत्ता से बेदखल किया है, जिन्होंने राज्य में 24 साल तक निर्बाध शासन किया और लगातार पांच बार विधानसभा के चुनाव जीते.

भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहला निमंत्रण कार्ड पुरी में भगवान जगन्नाथ को दिया गया था, और इसे देने के लिए कुछ नवनिर्वाचित विधायक 12वीं शताब्दी के मंदिर गए. निर्वाचित विधायक एक कार्ड, दो नारियल, सुपारी और चावल लेकर पुरी के जगन्नाथ मंदिर गए और भगवान को समारोह में आमंत्रित किया. परीदा ने कहा कि हमारी उडिया परंपरा है कि सभी शुभ अवसरों पर भगवान जगन्नाथ को आमंत्रित किया जाए। इसलिए, हम भगवान को आमंत्रित करने आए हैं. पार्टी उनका आशीर्वाद चाहती है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने शपथ ग्रहण समारोह में ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष और अन्य राजनीतिक दलों को भी आमंत्रित करेगी.

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे नवीन बाबू

ओडिशा में अपनी पहली सरकार बनाने के लिए तैयारी में जुटी भाजपा ने मंगलवार को बीजद अध्यक्ष और निवर्तमान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को 12 जून को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया. भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पटनायक के आवास ‘नवीन निवास’ गया और उन्हें बुधवार शाम पांच बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया. सामल के साथ प्रतिनिधिमंडल में सुरेश पुजारी, बसंत पांडा, समीर मोहंती और नित्यानंद गोंड जैसे वरिष्ठ नेता शामिल थे. भाजपा नेता ने कहा, ‘नवीन बाबू ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और हमें आश्वासन दिया है कि वह समारोह में शामिल होंगे.’

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

अरुणाचल : भाजपा सरकार गठबन के लिए रविशंकर और तरुण केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

अरुणाचल प्रदेश में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और पार्टी महासचिव तरुण चुघ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया. भाजपा 60 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीट जीत कर लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश की सत्ता में लौटी है. पार्टी ने विधानसभा की 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली थी.

चंद्रबाबू नायडू आज लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम भी रहेंगे मौजूद

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

तेलुगू देशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को मंगलवार को आंध्र प्रदेश विधानसभा में राजग का नेता चुन लिया गया. विजयवाड़ा में तेदेपा, जनसेना और भाजपा के विधायकों की बैठक में विधायकों ने सर्वसम्मति से नायडू को राजग नेता चुना. नायडू ने कहा कि आप सभी के सहयोग से मैं बुधवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर रहा हूं और इसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं. जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने राजग के नेता के रूप में चंद्रबाबू नायडू के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका राज्य भाजपा प्रमुख डी पुरंदेश्वरी ने भी समर्थन किया. नतीजतन नायडू मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में उभरे. इससे पहले सुबह नायडू को सर्वसम्मति से तेदेपा विधायक दल का नेता चुना गया. इसी तरह जनसेना पार्टी के संस्थापक पवन कल्याण को विधानसभा में पार्टी का नेता चुना गया.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026
Recent Post

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group