Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»BJP Leader Arrest: वाहनों से रंगदारी वसूलने और कारोबारी से मांगी गई रकम नहीं देने पर उसके बेटे का अपहरण करने के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार
    Breaking News

    BJP Leader Arrest: वाहनों से रंगदारी वसूलने और कारोबारी से मांगी गई रकम नहीं देने पर उसके बेटे का अपहरण करने के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskAugust 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata.पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में माल लदे वाहनों से रंगदारी वसूलने और कारोबारी के परिवार से मांगी गई रकम नहीं देने पर उसके बेटे का अपहरण करने के आरोप में भाजपा के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान भाजपा के तुफानगंज-4 मंडल उपाध्यक्ष विश्वजीत तालुकदार के रूप में हुई है।
    पड़ोसी अलीपुरद्वार जिले के कारोबारी ने बक्सीरहाट थाने में तालुकदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने उससे रंगदारी की मांग की और मांग पूरी नहीं होने पर उसके बेटे का अपहरण कर लिया।

    अधिकारियों ने बताया कि तालुकदार को शुक्रवार देर रात तुफानगंज स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।
    पुलिस ने कहा कि आरोपी पर पश्चिम बंगाल और असम को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले मालवाहक वाहनों तथा पत्थर लदे डंपरों से नियमित रूप से पैसे वसूलने का भी आरोप है।

    JAMSHEDPUR NEWS: भारी बारिश के बीच रेलवे हाई अलर्ट, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए संवेदनशील रूट पर अतिरिक्त संसाधन लगाने के निर्देश

    इन आरोपों को लेकर भाजपा के भीतर से भी आलोचना सामने आई है। स्थानीय भाजपा नेता कमल दास ने आरोप लगाया कि तालुकदार मछली, मुर्गी और सुपारी समेत अन्य सामान ले जाने वाले वाहनों से पैसे वसूलता था। दास ने कहा, हम ऐसा नेता नहीं चाहते जो पार्टी के नाम पर रंगदारी वसूलता हो। उसे सजा मिलनी चाहिए। भाजपा के कूचबिहार जिला उपाध्यक्ष बिराज बसु ने कहा कि पार्टी किसी भी कार्यकर्ता के अनैतिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

    Share Bazar: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Sensex 284.85 अंक लुढ़का, TCS के शेयर गिरे, तो TITAN ने बनायी बढ़त

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं को रंगदारी वसूली के खिलाफ कई बार चेतावनी दी है। हाल में उन्होंने स्वीकार किया था कि पार्टी ऐसी गतिविधियों को पूरी तरह खत्म करने में सफल नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने भाजपा नेता तालुकदार के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP Leader Arrest: वाहनों से रंगदारी वसूलने और कारोबारी से मांगी गई रकम नहीं देने पर उसके बेटे का अपहरण करने के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: भारी बारिश के बीच रेलवे हाई अलर्ट, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए संवेदनशील रूट पर अतिरिक्त संसाधन लगाने के निर्देश

    August 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Sensex 284.85 अंक लुढ़का, TCS के शेयर गिरे, तो TITAN ने बनायी बढ़त

    August 17, 2026

    Jharkhand: नशा करने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने अपनी मां को पीट-पीटकर मार डाला

    August 17, 2026
    Recent Post

    Share Market: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में पांच का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपये घटा, Tata Group की इस कंपनी को सबसे अधिक नुकसान

    August 17, 2026

    Railway Drinking Water: रेलवे स्टेशन के ‘वाटरकूलर’ में ई-कोलाई बैक्टीरिया मिलने के मामले में रेल मंत्री सख्त, यात्रियों को सुरक्षित पेयजल तत्काल सुनिश्चित करने के दिये आदेश

    August 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group