Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»BJP leader Murder: भाजपा नेता अनिल महतो ‘टाइगर’ की हत्या मामले में रांची पुलिस ने किया उद्भेदन, बोली-हत्याकांड के पीछे जमीन संबंधी विवाद था, दो लाख लेकर दो शूटरों ने मारी थी गोली
    Breaking News

    BJP leader Murder: भाजपा नेता अनिल महतो ‘टाइगर’ की हत्या मामले में रांची पुलिस ने किया उद्भेदन, बोली-हत्याकांड के पीछे जमीन संबंधी विवाद था, दो लाख लेकर दो शूटरों ने मारी थी गोली

    News DeskBy News DeskApril 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अनिल महतो ‘टाइगर’ की हत्या के पीछे मुख्य कारण जमीन संबंधी विवाद था. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. भाजपा की रांची ग्रामीण जिला इकाई के महासचिव एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य महतो की 26 मार्च को राज्य की राजधानी में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस के अधिकारी ने बताया कि हत्या के सिलसिले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

    रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा ने संवाददाताओं को बताया िह देवब्रत नाथ शाहदेव और अभिषेक सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा इस हत्या के मुख्य साजिशकर्ता थे. हत्या की साजिश कोलकाता में रची गई थी. देवब्रत और अभिषेक अब भी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

    एसएसपी ने बताया कि अभिषेक ने दो शूटरों रोहित वर्मा और अमन सिंह को काम पर रखा था और उन्हें इस काम को अंजाम देने के लिए दो लाख रुपये दिए थे. उन्होंने बताया कि रोहित को हत्या के एक दिन बाद 27 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चार अन्य लोगों की पहचान अमन सिंह (27), जीशान अख्तर (27), मनीष चौरसिया (23) और अजय कुमार रजक (24) के रूप में हुई है.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    हत्या का मामला कांके में 10 एकड़ विवादित जमीन से जुड़ा है. देवब्रत कथित तौर पर इस जमीन पर कब्जा करना चाहता था, जिसका भाजपा नेता अनिल महतो विरोध कर रहे थे. इस मामले को सुलझाने के लिए 2023 से लेकर अब तक दोनों के बीच कई बार बातचीत हो चुकी थी. पुलिस के एक बयान के अनुसार, ‘पूछताछ के दौरान पता चला कि अनिल महतो ने मामले को सुलझाने के लिए 4.5 करोड़ रुपये मांगे थे. लेकिन उस समय यह मुद्दा सुलझ नहीं सका.”

    इसके बाद देवब्रत ने सांसद निधि से विवादित जमीन पर सड़क बनाने की योजना बनाई. बयान में कहा गया है कि देवब्रत ने सांसद द्वारा सड़क के शिलान्यास के लिए एक कार्यक्रम भी आयोजित किया था. अनिल महतो के विरोध के बाद सांसद शिलान्यास किए बिना ही लौट गए थे, जिसके बाद देवब्रत ने अनिल महतो की हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी थी.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP leader Murder: Ranchi police solved the murder case of BJP leader Anil Mahato 'Tiger' said - there was a land dispute behind the murder two shooters shot him for two lakhs
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group