Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Vikas Singh Arrested: आत्मदाह की चेतावनी देने वाले भाजपा नेता विकास सिंह गिरफ्तार, केरोसिन बरामद, पूछताछ के बाद देर शाम हुए रिहा
    Breaking News

    Vikas Singh Arrested: आत्मदाह की चेतावनी देने वाले भाजपा नेता विकास सिंह गिरफ्तार, केरोसिन बरामद, पूछताछ के बाद देर शाम हुए रिहा

    News DeskBy News DeskOctober 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. कदमा थाना परिसर में 15 अक्तूबर को आत्मदाह की चेतावनी देने वाले भाजपा नेता विकास सिंह को मंगलवार की सुबह मानगो थाना की पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया. विकास सिंह के घर पहुंची मानगो थाना की पुलिस ने घर से एक डिब्बे में किरोसिन भी बरामद की. इसके बाद कुछ देर घर में रुकने के बाद पुलिस विकास सिंह को मानगो थाना ले गयी. पिछले दिनों विकास सिंह, आनंद कुमार और डॉ मृत्युंजय के खिलाफ कदमा थाना में मंत्री बन्ना गुप्ता का फर्जी केस दर्ज को वायरल करने के तहत केस दर्ज किया गया है. उक्त मामले में भाजपा नेता विकास सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 15 अक्तूबर को कदमा थाना में आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी. इधर मानगो थाना की पुलिस के अनुसार विकास सिंह को वर्ष 2023 के एक केस में गिरफ्तार किया गया है. बाद में पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया.
    विकास सिंह बोले, बन्ना गुप्ता के दबाव में है पुलिस
    विकास सिंह के अनुसार मंगलवार की सुबह वे पूजा करने घर से निकल रहे थे. इसी दौरान मानगो थाना की पुलिस पहुंची और गिरफ्तार किया. विकास सिंह के अनुसार मंत्री के दबाव में उनके आंदोलन को दबाने के साथ-साथ उन्हें और उनके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ना विगत पांच वर्षों से दी जा रही है. जिला प्रशासन बन्ना गुप्ता के सामने नतमस्तक हो गया.

    JAMSHEDPUR NEWS :छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    arrested BJP leader Vikas Singh kerosene recovered released late in the evening after interrogation who warned of self-immolation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :धुसा–युगल ने अंग्रेजों के खिलाफ दिखाई थी अदम्य वीरता : संजीव सरदार

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :सारथी की अनोखी पहलः मंदिर के फूलों से दिव्यांगों और महिलाओं ने बनाया प्राकृतिक रंग

    February 8, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :धुसा–युगल ने अंग्रेजों के खिलाफ दिखाई थी अदम्य वीरता : संजीव सरदार

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :सारथी की अनोखी पहलः मंदिर के फूलों से दिव्यांगों और महिलाओं ने बनाया प्राकृतिक रंग

    February 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :शहीद धुसा–जुगल की स्मृति में 75 युवाओं ने किया रक्तदान, पोटका विधायक संजीव सरदार रहे उपस्थित

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बस स्टैंड में स्लीपर बसों पर सख्ती, 17 बसों पर कार्रवाई

    February 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group