Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»Cm हेमंत सोरेन ने दुमका की रैली में भाजपा पर कह दी बड़ी बात; पिछले एक साल से झारखंड की सत्ता के लिए हर हथकंडा अपना रहे भाजपा नेता, चुनाव आयोग पर भी सवाल?
Elections

Cm हेमंत सोरेन ने दुमका की रैली में भाजपा पर कह दी बड़ी बात; पिछले एक साल से झारखंड की सत्ता के लिए हर हथकंडा अपना रहे भाजपा नेता, चुनाव आयोग पर भी सवाल?

News DeskBy News DeskNovember 15, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Dumka. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भारतीय राज्य में सत्ता के लिए “जल बिन मछली” की तरह तड़प रही है. झारखंड का गठन नवंबर 2000 में हुआ था और अधिकांश समय भाजपा राज्य में सत्ता में रही. सोरेन ने कहा, उनके (भाजपा के) नेता पिछले एक साल से राज्य में घूम-घूम कर किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करने के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं. वे भूल गए कि झारखंड में सत्ता अब भी झारखंड मुक्ति मोर्चा के हाथ में है, जो कभी दबाव में नहीं झुकेगा.

दुमका में झामुमो उम्मीदवार बसंत सोरेन के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया, “बिना सत्ता के भाजपा की हालत जल बिन (तड़पती) मछली की तरह है और पार्टी धनबल से उसे पकड़ना चाहती है.

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने 2019 में झामुमो सरकार बनने के कुछ ही घंटों बाद उसे गिराने की कोशिश की थी. झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन ने दावा किया, “उन्होंने अपनी साजिश को अंजाम देने के लिए हमारे विधायकों और सांसदों को लुभाने का प्रयास किया, लेकिन यह विफल रहा.
उन्होंने आरोप लगाया, “चूंकि वे (भाजपा) लोकतांत्रिक तरीके से सरकार बनाने में विफल रहे, इसलिए उन्होंने हमें परेशान करने के लिए ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया। उन्होंने मुझे झूठे मामले में फंसाया और जेल भेज दिया.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 31 जनवरी को भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में सोरेन को गिरफ्तार किया था. उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया.

Tata Steel 55.94 करोड़ रुपए जल शुल्क झारखंड सरकार को चुकाएगी, 30 साल पुराना विवाद सुलझा

सोरेन ने जेल से लौटने का जिक्र करते हुए कहा, आज मैं आपके बीच में हूं और आपकी सेवा के लिए चट्टान की तरह खड़ा हूं. उन्होंने भाजपा पर लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया. सोरेन ने दावा किया, वे (भाजपा) नौकरियां देने, गरीब किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, दलितों और अल्पसंख्यकों की समस्याओं का समाधान करने में विफल रहे. उन्होंने दावा किया कि भाजपा अपने 20 साल के शासन के दौरान एक भी उपलब्धि नहीं बता सकी.

सोरेन ने यह भी सवाल उठाया कि निर्वाचन आयोग उनकी सरकार का कार्यकाल समाप्त होने से पहले राज्य में विधानसभा चुनाव क्यों करा रहा है?

Jamshedpur: MGM में जौंडिस से पीड़ित बच्चे की मौत, शव ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस, निजी वाहन पर खर्च करने पड़े 3000 रुपये

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Steel 55.94 करोड़ रुपए जल शुल्क झारखंड सरकार को चुकाएगी, 30 साल पुराना विवाद सुलझा

November 13, 2026

Jamshedpur: MGM में जौंडिस से पीड़ित बच्चे की मौत, शव ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस, निजी वाहन पर खर्च करने पड़े 3000 रुपये

November 13, 2026

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

November 12, 2026
Recent Post

Tata Steel 55.94 करोड़ रुपए जल शुल्क झारखंड सरकार को चुकाएगी, 30 साल पुराना विवाद सुलझा

November 13, 2026

Jamshedpur: MGM में जौंडिस से पीड़ित बच्चे की मौत, शव ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस, निजी वाहन पर खर्च करने पड़े 3000 रुपये

November 13, 2026

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

November 12, 2026

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

November 12, 2026

Chandil: सड़क हादसों पर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद NHAI ने रावताड़ा चौक पर ट्रिपल स्पीड ब्रेकर का शुरू किया निर्माण

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group