Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Gaurav Vallabh: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ का आरोप, बंगाल के रास्ते घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशियों को झारखंड में सरकार ने दिया संरक्षण
    Elections

    Gaurav Vallabh: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ का आरोप, बंगाल के रास्ते घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशियों को झारखंड में सरकार ने दिया संरक्षण

    News DeskBy News DeskNovember 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Deoghar. पश्चिम बंगाल के रास्ते घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों को झारखंड की हेमंत सरकार ने संरक्षण दिया है. उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ में देवघर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही. उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिये पहले पश्चिम बंगाल आये, उसके बाद झारखंड में घुस गये. इन्हें हेमंत सरकार में संरक्षण दिया गया. सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से इन बांग्लादेशियों के सरकारी दस्तावेज बनवाये व अब वोट बैंक में इस्तेमाल करने की तैयारी चल रही है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि झामुमो सरकार में झारखंड में जमीन जिहाद, महिला सम्मान जिहाद व मजदूर जिहाद चल रहा है.

    बांग्लादेशी घुसपैठिये आदिवासी बेटियों से शादी कर उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं. हेमंत सरकार ने झारखंड हाइकोर्ट के आदेश के बाद भी राज्य में पेसा कानून को लागू नहीं किया. वन अधिकार अधिनियम के तहत 12,246 गांव चिन्हित हैं, लेकिन झामुमो सरकार ने 30 फीसदी आदिवासियों को वन अधिकार के तहत जमीन का पट्टा नहीं दिया. संताल परगना में कई आदिवासी बेटियों की हत्या की गयी, उनके साथ दुष्कर्म किये गये. उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने आदिवासी महिला नेत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कांग्रेस के मंत्री पर कुछ नहीं बोला. इस सरकार ने महिलाओं का अपमान किया है. बांग्लादेशी घुसपैठिये आदिवासी मजदूरों को कश्मीर ले जाते हैं और वहीं उनकी हत्या तक दी जाती है, बावजूद सरकार ने कुछ कार्रवाई नहीं की है. इस चुनाव में संताल परगना की जनता अपने वोट से झामुमो, कांग्रेस व राजद को जवाब देगी.

    JAMSHEDPUR NEWS :करीम सिटी कॉलेज मास कम्युनिकेशन के पूर्व स्टूडियो एग्जीक्यूटिव सिकंदर हयात खान का देहांत

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने किया पटमदा का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के सख्त निर्देश
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP national spokesperson Gaurav Vallabh Jharkhand government has given protection to Bangladeshis
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :करीम सिटी कॉलेज मास कम्युनिकेशन के पूर्व स्टूडियो एग्जीक्यूटिव सिकंदर हयात खान का देहांत

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने किया पटमदा का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के सख्त निर्देश

    July 23, 2026

    Shalimar LTT Express :शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए खुशखबरी, जुड़ा 1 अतिरिक्त AC-3 कोच

    July 23, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :करीम सिटी कॉलेज मास कम्युनिकेशन के पूर्व स्टूडियो एग्जीक्यूटिव सिकंदर हयात खान का देहांत

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने किया पटमदा का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के सख्त निर्देश

    July 23, 2026

    Shalimar LTT Express :शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए खुशखबरी, जुड़ा 1 अतिरिक्त AC-3 कोच

    July 23, 2026

    Jharkhand: कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर पत्थर और अंडे फेंके, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई लोग हुए जख्मी, घायलों में पुलिसकर्मी और पत्रकार भी शामिल

    July 23, 2026

    SBI Scholarship: 25,707 छात्रों को मिलेगी 15 लाख तक की छात्रवृत्ति, एसबीआई फाउंडेशन ने ‘प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप-2026’ शुरू की, आवेदन चार सितंबर तक किए जा सकेंगे

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group