Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»जमशेदपुर के मानगो स्थित संकोसाई, रोड नंबर 1 में बांस के खंभे में दौड़े बिजली के तार से आ रहे बिजली के झटके  से निजात दिलाएंगे भाजपा नेता विकास सिंह
Breaking News

जमशेदपुर के मानगो स्थित संकोसाई, रोड नंबर 1 में बांस के खंभे में दौड़े बिजली के तार से आ रहे बिजली के झटके  से निजात दिलाएंगे भाजपा नेता विकास सिंह

News DeskBy News DeskJanuary 2, 2022
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर के  मानगो स्थित संकोसाई, रोड नंबर 1 में बांस के खंभे में दौड़े बिजली के तार से सड़क पर आ रहे बिजली के झटके  से परेशान एवं भयभीत स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुला कर  अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराया । ज्ञात हो कि मानगो संकोसाई रोड नंबर 1 दुर्गा मंदिर के समीप संजीवनी पथ में बिजली का तार बांस के खंभे से लोगों के घर पहुंचा हुआ है स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुला कर इस जानलेवा समस्या से अवगत कराया। स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया की अनेकों बार विभाग के अधिकारियों को हस्ताक्षर युक्त आवेदन बस्ती वासियों ने दिया है लेकिन आज तक सीमेंट का पोल विभाग के द्वारा नहीं लगाया गया। जहां बांस के खंभे खड़े हुए हैं वहां जल जमा हो जाने के कारण बिजली का झटका लोगों को लगता रहता है l बांस सड़ जाने से तार नीचे लटक गया है  जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है l मौके में भाजपा का विकास सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दिया एवं कहा कि उपरोक्त जानलेवा समस्या का समाधान अभिलंब करवा देना चाहिए । विभाग के सहायक अभियंता ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सीमेंट के पोल लगा दिए जाएंगे। मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह ,राजेश साहू, दुर्गा दत्ता, सावित्री देवी, दीनानाथ शर्मा, शंकर कालिंदी, भद्रक गोराई, संजीत कुमार पंडित ,नीलम देवी,रेखा गुप्ता, पीके पांडे, राम सिंह कुशवाहा एवं मनोज ओझा उपस्थित थे l

Jamshedpur New Train: टाटानगर के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जयपुर की नई ट्रेन सज-धजकर तैयार, उद्घाटन समारोह आज
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur New Train: टाटानगर के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जयपुर की नई ट्रेन सज-धजकर तैयार, उद्घाटन समारोह आज

October 26, 2026

Elephant On Rail Track: चक्रधरपुर मंडल में रेल ट्रैक के करीब पहुंचा हाथियों का झुंड, 9 एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

October 26, 2026

Jamshedpur: बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में मौत के कुएं में करतब के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी

October 26, 2026
Recent Post

Jamshedpur New Train: टाटानगर के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जयपुर की नई ट्रेन सज-धजकर तैयार, उद्घाटन समारोह आज

October 26, 2026

Civil Security Network: केंद्रीय गृह मंत्रालय 12 राज्यों में तैयार करेगा 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क, जानें क्या है योजना?

October 26, 2026

GST में एक नवंबर से बड़े बदलाव की संभावना, छोटे विक्रेताओं का रजिस्ट्रेशन आसान होगा, तेजी से मिलेगा रिफंड

October 26, 2026

Elephant On Rail Track: चक्रधरपुर मंडल में रेल ट्रैक के करीब पहुंचा हाथियों का झुंड, 9 एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

October 26, 2026

Jamshedpur: बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में मौत के कुएं में करतब के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी

October 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group