Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»पोटका में भाजपा की परिवर्तन यात्रा: अर्जुन मुंडा बोले, चुनाव से पहले एक-एक हजार देकर ठग रही हेमंत सरकार, चंपाई ने कहा, बांग्लादेशी घुसपैठ से भाजपा ही दिला सकती है निजात
    Headlines

    पोटका में भाजपा की परिवर्तन यात्रा: अर्जुन मुंडा बोले, चुनाव से पहले एक-एक हजार देकर ठग रही हेमंत सरकार, चंपाई ने कहा, बांग्लादेशी घुसपैठ से भाजपा ही दिला सकती है निजात

    News DeskBy News DeskSeptember 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Potka. कोल्हान स्तरीय भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा मंगलवार को पोटका विधानसभा क्षेत्र में पहुंची. यहां जुड़ी स्टेडियम में जनसभा की गयी. मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो आदि उपस्थित रहे. अर्जुन मुंडा ने कहा कि गठबंधन सरकार झारखंड का विकास करने में विफल रही है. सरकार ने चुनावी घोषणापत्र में महिलाओं को दो हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था. चार साल 9 माह तक चुप रही. अब चुनाव से तीन माह पूर्व से मंईयां योजना से एक-एक हजार रुपये देना शुरू किया है. जनता को ठगने का काम किया है.

    सरकार को आदिवासी हित से नहीं, बल्कि निजी हित से मतलब है. राज्य में परिवर्तन जरूरी हो गया है. यह परिवर्तन राज्य के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी है. सभी से अपील है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का साथ देकर सरकार बदलने का काम करें. अर्जुन मुंडा ने कहा कि चंपाई सोरेन क्या आदिवासी का बेटा नहीं हैं. उन्हें गद्दी से उतार दिया गया. यह जनजातीय समाज का अपमान है. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड के लिए लंबा आंदोलन के पश्चात भाजपा ने झारखंड बनाया. राज्य का संपूर्ण विकास भाजपा ही कर सकती है.

    Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू का पैर में मोच, लगा प्लास्टर, चिकित्सको ने दी आराम की सलाह

    संताली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने का काम भाजपा ने किया है. कांग्रेस पार्टी कभी भी आदिवासी-मूलवासी की हितैषी नहीं रही है. इनके कार्यकाल में अधिकतर आदिवासी-मूलवासी पर गोली चली है. झारखंड के संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ बड़ी समस्या बन गयी है. घुसपैठियों को निकालना जरूरी हो गया है. यह काम भाजपा ही कर सकती है. राज्य में परिवर्तन जरूरी है. यहां की भीड़ यह दर्शाती है कि लोग परिवर्तन चाहते हैं.

    Jamshedpur: कीताडीह त्रिमूर्ति चौक के पास मारपीट करने और हवाई फायरिंग का आरोप

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP's Parivartan Yatra in Potka: Arjun Munda said Champai said Hemant government is cheating people by giving them Rs. 1000 before elections only BJP can get rid of Bangladeshi infiltration
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू का पैर में मोच, लगा प्लास्टर, चिकित्सको ने दी आराम की सलाह

    September 2, 2026

    Jamshedpur: कीताडीह त्रिमूर्ति चौक के पास मारपीट करने और हवाई फायरिंग का आरोप

    September 2, 2026

    Jamshedpur: एमजीएम और सदर अस्पताल में MRI व CT स्कैन की सुविधा, बढ़ेंगी सीटें, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की घोषणा

    September 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू का पैर में मोच, लगा प्लास्टर, चिकित्सको ने दी आराम की सलाह

    September 2, 2026

    Jamshedpur: कीताडीह त्रिमूर्ति चौक के पास मारपीट करने और हवाई फायरिंग का आरोप

    September 2, 2026

    Jamshedpur: एमजीएम और सदर अस्पताल में MRI व CT स्कैन की सुविधा, बढ़ेंगी सीटें, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की घोषणा

    September 2, 2026

    Tata Steel Bonous: टाटा स्टील कर्मचारियों के बोनस मुद्दे पर इस सप्ताह फैसले की उम्मीद

    September 2, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री अगस्त में 49 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने 44,411 वाहन बेचे

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group