Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»पंजाब में LPG टैंकर में ब्लास्ट, कई घर-दुकानें जलीं, 2 की मौत, 30 से ज्यादा झुलसे
    Breaking News

    पंजाब में LPG टैंकर में ब्लास्ट, कई घर-दुकानें जलीं, 2 की मौत, 30 से ज्यादा झुलसे

    News DeskBy News DeskAugust 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    होशियारपुर. पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे LPG से भरे टैंकर में ब्लास्ट हो गया. हादसा मंडियाला गांव के नजदीक हुआ. एक मिनी ट्रक के टक्कर मारने के बाद LPG से भरा टैंकर पलट गया और उसमें आग भड़क उठी. गैस के रिसाव की वजह से आग ने देखते ही देखते आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें 15 दुकानें और 4 घर जल गए.

    इस हादसे में जिंदा जल जाने से 2 लोगों की मौत गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग झुलस गए. घायलों को होशियारपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें से कुछ लोग 30 से 80% तक झुलस चुके हैं.

    आग बुझाने के लिए होशियारपुर, दसूहा और तलवाड़ा से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं. एहतियात के तौर पर होशियारपुर-जालंधर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया. हाईवे पर तकरीबन एक किलोमीटर का एरिया खाली कराते हुए लोगों को वहां से हटा दिया गया.

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    होशियापुर की DC आशिका जैन ने बताया कि रात डेढ़ बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया. स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के बाद ही हादसे के कारणों और नुकसान का आकलन किया जाएगा.

    होशियारपुर के सिविल सर्जन पवन कुमार के मुताबिक, 2 लोगों को देर रात मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया. 20-22 लोग अस्पताल में भर्ती हैं. गंभीर रूप से झुलसे कई मरीजों को होशियारपुर से रेफर किया गया है. फिलहाल मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    2 dead Blast in LPG tanker in Punjab many houses and shops burnt more than 30 injured
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    June 14, 2026

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन में टू-व्हीलर पार्किंग संचालन को लेकर 2 माह के लिए टेंडर जारी

    June 14, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    June 14, 2026

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन में टू-व्हीलर पार्किंग संचालन को लेकर 2 माह के लिए टेंडर जारी

    June 14, 2026

    Jamshedpur: कार्य में लापरवाही पर धालभूमगढ़, बहरागोड़ा और पटमदा प्रखंड की CDPO का वेतन रोका

    June 14, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर में माॅनसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, नालियों की सफाई और जलापूर्ति तंत्र दुरुस्त करने का आदेश

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group