Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Blast In Medical Plant: तेलंगाना में दवा उत्पादन संयंत्र में विस्फोट से लगी भीषण आग,12 लोगों की मौत, 34 घायल, रासायनिक प्रतिक्रिया की वजह से हादसा
    Breaking News

    Blast In Medical Plant: तेलंगाना में दवा उत्पादन संयंत्र में विस्फोट से लगी भीषण आग,12 लोगों की मौत, 34 घायल, रासायनिक प्रतिक्रिया की वजह से हादसा

    News DeskBy News DeskJune 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Hyderabad . तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को एक दवा उत्पादन संयंत्र में संदिग्ध रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गयी और 34 अन्य घायल हो गए. यह विस्फोट पशम्यलारम औद्योगिक क्षेत्र में सिगाची दवा कंपनी के संयंत्र के एक रिएक्टर में संदिग्ध रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण हुआ. विस्फोट के कारण वहां आग भी लग गयी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया है.

    पुलिस महानिरीक्षक (मल्टी जोन) वी. सत्यनारायण ने फैक्ट्री सूत्रों के हवाले से बताया कि विस्फोट के समय फैक्ट्री में 150 लोग थे जबकि उस क्षेत्र में करीब 90 लोग थे, जहां विस्फोट हुआ है. उन्होंने बताया कि विस्फोट सुबह 9.28 बजे से 9.35 बजे के बीच हुआ. कंपनी प्रबंधन ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसने दमकल विभाग को सूचित किया.

    उन्होंने बताया कि करीब 10 अग्निशमन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कर्मी भी बचाव अभियान में लगे हुए हैं. अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. उन्होंने बताया कि करीब 10 श्रमिक एक कमरे में फंसे हुए हैं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    यह पूछे जाने पर कि विस्फोट के समय कितने श्रमिक काम कर रहे थे, उन्होंने कहा कि सटीक संख्या का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि श्रमिकों का विवरण रखने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो गई है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया और इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

    प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की.

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    12 people died 34 injured accident due to chemical reaction Blast In Medical Plant: Massive fire broke out due to explosion in a medicine production plant in Telangana
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group