Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Bokaro Steel Plant: CISF के ‘लाठीचार्ज’ की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, BSL प्रबंधन मृतक के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को देगा नौकरी
Breaking News

Bokaro Steel Plant: CISF के ‘लाठीचार्ज’ की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, BSL प्रबंधन मृतक के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को देगा नौकरी

News DeskBy News DeskApril 6, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Bokaro. झारखंड के बोकारो जिला प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों के एक समूह को तितर-बितर करने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मियों द्वारा कथित तौर पर किया गया लाठीचार्ज और एक व्यक्ति की मौत मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. प्रशासन ने शुक्रवार शाम से शहर में बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के निकटवर्ती क्षेत्रों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा भी लागू कर दिया है.

‘बीएसएल विस्थापित अप्रेंटिस संघ’ के बैनर तले लोगों के एक समूह ने बृहस्पतिवार को रोजगार के अवसर सहित अपनी मांगों के समर्थन में संयंत्र के प्रशासनिक भवन के पास प्रदर्शन किया. पुलिस ने बताया कि इस्पात संयंत्र की सुरक्षा का जिम्मा संभाले सीआईएसएफ ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कथित तौर पर लाठीचार्ज किया, जिसमें 26 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. बोकारो की उपायुक्त जाधव विजया नारायण राव ने संवाददाताओं से कहा, ‘पूरी घटना की जांच के लिए चास अनुमंडल अधिकारी प्रांजल ढांडा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है.’ उन्होंने यह भी कहा कि बीएसएल प्रबंधन मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देगा. बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से शुक्रवार रात को संयंत्र के सभी गेट को प्रदर्शनकारियों से खाली कर लिया गया है.

Jamshedpur: दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, बाइक दस्ते के साथ की पेट्रोलिंग, पुलिस अधिकारियों और जवानों को दिए निर्देश

उन्होंने बताया कि आंदोलन के कारण 5,000 से अधिक श्रमिकों को 24 घंटे से अधिक समय तक संयंत्र परिसर के अंदर रहना पड़ा था और वे शुक्रवार देर रात संयंत्र से बाहर जा सके. इस बीच, ‘बीएसएल विस्थापित अप्रेंटिस संघ’ ने निषेधाज्ञा के मद्देनजर अपना आंदोलन वापस ले लिया है. निषेधाज्ञा के तहत पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, हथियार लेकर चलने तथा धरना या जुलूस निकालने पर रोक है.

Kolkata Stamped: दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत, बेटे ने बयां की दर्द…‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Kolkata Stamped: दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत, बेटे ने बयां की दर्द…‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’

October 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS : सहकारी बैंक का 100 करोड़ का घाटा खत्म, 35 करोड़ लाभ का दावा; दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन पर MD विभा सिंह ने बताईं उपलब्धियां

October 17, 2026

RAILWAY NEWS: हावड़ा-मुंबई, आजाद हिंद, ज्ञानेश्वरी समेत 12 ट्रेनों का अजनी स्टेशन पर ठहराव, जानिए 19-20 अक्टूबर का टाइम टेबल

October 17, 2026
Recent Post

Jamshedpur: दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, बाइक दस्ते के साथ की पेट्रोलिंग, पुलिस अधिकारियों और जवानों को दिए निर्देश

October 18, 2026

Kolkata Stamped: दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत, बेटे ने बयां की दर्द…‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’

October 18, 2026

India Vs WI T20: बारिश ने छीना निर्णायक मुकाबला, भारत-वेस्टइंडीज टी20 शृंखला 2-2 से बराबर

October 18, 2026

Jamshedpur: ट्रकों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में चालकों का फूटा गुस्सा, भुइयांडीह से गोलमुरी तक सड़क जाम, घंटों परेशान रहे लोग

October 18, 2026

Jharkhand: मामा ने खेलने के लिये दे दी पिस्तौल, गोली चलने से तीन साल के बच्चे की मौत

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group