Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Bombay : बॉम्बे हाई कोर्ट को फिर मिली बम धमकी, परिसर में सुरक्षा बढ़ाई गई
    Headlines

    Bombay : बॉम्बे हाई कोर्ट को फिर मिली बम धमकी, परिसर में सुरक्षा बढ़ाई गई

    News DeskBy News DeskSeptember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    मुंबई : मुंबई उच्च न्यायालय को शुक्रवार सुबह एक बार फिर बम धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिससे न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया. यह धमकी ऐसे समय आई जब अदालत का नियमित कामकाज शुरू होने वाला था. सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर की गहन तलाशी ली.

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुबह मुंबई उच्च न्यायालय के आधिकारिक ईमेल पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बम रखे जाने की धमकी दी गई. न्यायालय प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद एहतियातन परिसर को खाली कराया गया. बम निरोधक दस्ते ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

    तलाशी पूरी होने के बाद न्यायालय का नियमित कामकाज बहाल कर दिया गया. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और धमकी देने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    यह पहली बार नहीं है जब मुंबई उच्च न्यायालय को इस तरह की धमकी मिली हो. इससे पहले 12 सितंबर को भी इसी प्रकार का ईमेल प्राप्त हुआ था, जिसके बाद इमारत को पूरी तरह खाली कराकर तलाशी ली गई थी. उस समय भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी.

    धमकी के मद्देनजर मुंबई उच्च न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है. पुलिस ने परिसर में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और प्रवेश प्रक्रिया को भी कड़ा कर दिया गया है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bombay: Bombay High Court receives another bomb threat security beefed up on the premises
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group