Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Automobile»Hero Xoom 160 स्‍कूटर की बुकिंग हुई शुरू, ऑटो एक्‍सपो 2025 में हुआ था लॉन्‍च, कैसे हैं फीचर्स और कितना दमदार इंजन
    Automobile

    Hero Xoom 160 स्‍कूटर की बुकिंग हुई शुरू, ऑटो एक्‍सपो 2025 में हुआ था लॉन्‍च, कैसे हैं फीचर्स और कितना दमदार इंजन

    News DeskBy News DeskJuly 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्‍ली. देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता Hero Motocorp की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता ने अपने सबसे ताकतवर इंजन वाले स्‍कूटर Hero Xoom 160 की बुकिंग को शुरू (Hero Xoom 160 booking) कर दिया है. इस स्‍कूटर में किस तरह के फीचर्स को दिया गया है. कितना दमदार इंजन मिलता है. किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है. हम आपको इस खबर में बता रहे हैं.

    शुरू हुई बुकिंग

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हीरो मोटोकॉर्प की ओर से अपने सबसे ताकतवर इंजन के साथ मैक्‍सी स्‍टाइल (Adventure scooter India) वाले स्‍कूटर Hero Xoom 160 के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया है. हालांकि निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है.

    कितना दमदार इंजन

    हीरो जूम 160 स्‍कूटर में निर्माता की ओर से 159 सीसी की क्षमता का सिंंगल सिलेंडर इंजन (Xoom 160 engine) दिया जाता है. इस इंजन से स्‍कूटर को 10.9 किलोवाट की पावर और 14 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है. इसके साथ सीवीटी ट्रांसमिशन को दिया जाएगा.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    कैसे हैं फीचर्स

    निर्माता की ओर से स्‍कूटर में 14 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, सात लीटर की क्षमता का पेट्रोल टैंक, स्‍मार्ट की, i3s तकनीक, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, टर्न बाय टर्न नेविगेशन सिस्‍टम, ट्विन रियर सस्‍पेंशन, ड्यूल एलईडी हेडलाइट्स, बड़ा वाइजर जैसे फीचर्स (Xoom 160 features) दिए जा रहे हैं. इसके साथ ही इसमें चार रंगों का विकल्‍प भी मिलेगा, जिसमें Matte Rainforest Green, Summit White, Canyon Red और Matte Volcanic Grey रंग शामिल हैं.

    कितनी है कीमत

    हीरो की ओर से जूम 160 स्‍कूटर को 1.48 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया था. इसे जनवरी 2025 में हुए ऑटो एक्‍सपो के दौरान लॉन्‍च किया गया था. लेकिन तब इसके लिए बुकिंग को शुरू नहीं किया गया था.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    किनसे है मुकाबला

    हीरो जूम 160 स्‍कूटर को प्रीमियम स्‍कूटर सेगमेंट में ऑफर किया जा रहा है. इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Yamah Aerox 155 के साथ होगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Booking of Hero Xoom 160 scooter started it was launched in Auto Expo 2025 what are its features and how powerful is its engine
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :भाजपा ने पोटका विधानसभा में अटल स्मृति सम्मेलन का किया आयोजन, सम्मेलन को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया संबोधित, अटल जी के जीवन आदर्शों पर चलने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

    December 31, 2025

    बिलासपुर–नागपुर Vande Bharat एक्सप्रेस ने पूरे किए सफलता के 3 वर्ष, यात्रियों के लिए गौरव का क्षण

    December 11, 2025

    Supreme Court: न्यायमूर्ति सूर्यकांत भारत के 53वें सीजेआई के रूप में कल करेंगे शपथ ग्रहण, CJI बीआर गवई की जगह लेंगे, पहली बार हो रहा भव्य समारोह

    November 23, 2025
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group