


Perth. बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा. पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भारत को 150 रन पर समेट दिया. टीम इंडिया के 11 बल्लेबाज 50 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाये. कोहली का खराब प्रदर्शन जारी रहा. यशस्वी जायसवाल व देवदत्त पडिक्कल भी खाता नहीं खोल सके. नीतीश रेड्डी ने 41 रन, पंत ने 37 रन व रिषभ पंत ने 26 रन की पारी खेली. भारत के सस्ते में समेटने के बाद ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया हावी है, लेकिन कंगारु टीम भी अपनी पहली पारी में सात विकेट 67 रन पर गंवा दिये हैं. बुमराह ने चार और सिराज ने दो विकेट झटके. अभी तक कोई भी कंगारू बल्लेबाज 20 के आंकड़े से ऊपर नहीं जा सका है.



