Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Border Security: BSF को 16 नयी बटालियन मिलेंगी, पाक और बांग्लादेश सीमाओं के लिए दो क्षेत्रीय मुख्यालय भी खोले जायेंगे
    Breaking News

    Border Security: BSF को 16 नयी बटालियन मिलेंगी, पाक और बांग्लादेश सीमाओं के लिए दो क्षेत्रीय मुख्यालय भी खोले जायेंगे

    News DeskBy News DeskMay 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. पाकिस्तान एवं बांग्लादेश के साथ लगी भारतीय सीमा की चौकसी कर रहे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को 16 और बटालियन गठित करने के लिए सरकार की अंतिम मंजूरी मिलने वाली है, जिसमें करीब 17,000 जवान होंगे तथा पश्चिमी और पूर्वी कमान के लिए दो अग्रिम मुख्यालय स्थापित किए जाएंगे. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है. इस योजना को सैद्धांतिक मंजूरी पहले ही मिल चुकी है. एक बार मंजूरी मिल जाने पर यह बीएसएफ के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी, जिसने पिछले वर्ष बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के अपदस्थ हो जाने के बाद पूर्वी मोर्चे पर तथा 22 अप्रैल को पहलगाम नरसंहार के बाद पाकिस्तान के मोर्चे पर नई चुनौती के मद्देनजर सतर्कता बढ़ा दी है.

    सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बीएसएफ को 16 नई बटालियन के गठन के लिए जल्द ही अंतिम मंजूरी मिलने की उम्मीद है. इन बटालियन का गठन अगले कुछ वर्षों में किया जाएगा. उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय से मंजूरी समेत कुछ अंतिम मंजूरियां लंबित हैं और जल्द ही मिलने की उम्मीद है. अर्धसैनिक बल के पास दोनों मोर्चों की सुरक्षा के लिए फिलहाल 193 बटालियन हैं. इस सीमा सुरक्षा बल की एक बटालियन में 1,000 से अधिक जवान होते हैं. इसलिए, 16 नई बटालियन में कुल करीब 17,000 कर्मी होंगे.
    उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल द्वारा तैयार किए जा रहे ब्लूप्रिंट के अनुसार ये नई बटालियन पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमाओं की रक्षा के प्राथमिक कार्य में बीएसएफ की मदद करेंगी.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बल के लिए दो क्षेत्रीय कमान बेस को भी मंजूरी दे दी है. उन्होंने बताया कि एक सेक्टर जम्मू में बनेगा, ताकि जम्मू और पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा मजबूत की जा सके तथा दूसरा सेक्टर बांग्लादेश सीमा की बेहतर निगरानी के लिए मिजोरम में बनेगा. जम्मू सीमांत क्षेत्र में उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में मौजूदा सेक्टर राजौरी, सुंदरबनी, जम्मू और इंद्रेश्वर नगर में हैं. असम में मुख्यालय वाले इसके मिजोरम और कछार सीमांत क्षेत्र के अंतर्गत, ये सेक्टर सिलचर, आइजोल और मणिपुर में हैं.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ इन नई बटालियन के लिए पुरुषों और महिलाओं को नियुक्त करने के वास्ते भर्ती अभियान शुरू करेगी, जिसके बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Border Security: BSF will get 16 new battalions two regional headquarters will also be opened for Pakistan and Bangladesh borders
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group