


Patna : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य के राजकीय पॉलिटेक्निक और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष (HOD) के 218 पदों पर भर्ती की घोषणा की है. ये भर्तियां विभिन्न विभागों के लिए निकाली गई हैं. इच्छुक उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
इसकेल लिए शैक्षणिक योग्यता में संबंधित क्षेत्र में बैचलर या मास्टर डिग्री होगी, पीएचडी डिग्री संबंधित क्षेत्र का अनुभव होने के साथ ही आयु सीमा न्यूनतम 33 होगी. अधिकतम आयु सीमा नहीं है. इस पर के लिए वेतनमान 1,31,400 रुपये प्रतिमाह मिलेगा.
चयन प्रक्रिया साक्षात्कार के आधार पर होगी. इसके लिए आवेदन वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर किया जा सकेगा.



