Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Breaking: MP के सागर में बड़ा हादसा, मिट्टी के शिवलिंग बना रहे बच्चों पर गिरी दीवार, मलबे में दबकर 9 की मौत
    Headlines

    Breaking: MP के सागर में बड़ा हादसा, मिट्टी के शिवलिंग बना रहे बच्चों पर गिरी दीवार, मलबे में दबकर 9 की मौत

    News DeskBy News DeskAugust 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • मंदिर में शिवलिंग निर्माण व भागवत कथा का आयोजन चल रहा था, शिवलिंग बनाने के लिए आठ से 14 साल के बच्चे भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे

    Sagar.मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक गांव में रविवार को एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दीवार ढहने की घटना में नौ बच्चों की मौत हो गयी एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. सागर के मंडल आयुक्त वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अब तक मिली सूचना के अनुसार, शाहपुर गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दीवार ढहने की घटना में 10 से 15 साल के नौ बच्चों की मौत हो गयी. रावत ने कहा कि जिला अधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

    जानकारी के मुताबिक, यहां मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा है. सावन के महीने में यहां सुबह से शिवलिंग बनाए जा रहे हैं. रविवार को भी शिवलिंग बनाने का काम शुरू हुआ. मिट्टी के शिवलिंग बनाने के लिए आठ से 14 साल के बच्चे भी बड़ी संख्या में पहुंचे. सुबह के समय जब शिवलिंग बना रहे थे, तभी मंदिर परिसर के बाजू वाली करीब पचास साल पुरानी एक कच्ची दीवार भराभराकर गिर गई.

    स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

    Hemant Soren: BJP राजनीतिक लाभ के लिए आंदोलनकारी छात्रों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, CM हेमंत सोरेन का आरोप, ये की अपील

    हादसे के तुरंत बाद बाद घायल बच्चों को जब आनन-फानन में अस्पताल लाया गया तो वहां डॉक्टर भी मौजूद नहीं थे. केवल एक ही कर्मचारी वहां मौजूद था. स्थानीय निवासियों ने इस पर जमकर हंगामा किया. लोगों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर अक्सर आते हैं और सिर्फ साइन करके चले जाते हैं. अस्पताल में घायल बच्चों की मरहम-पट्टी करने वाला भी कोई नहीं था, जिससे लोगों का गुस्सा और भी बढ़ गया.

    सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

    BJP Vs JMM: भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को ‘हाईजैक’ किया, उन्हें गुमराह किया, मंत्री सुदिव्य कुमार का बड़ा आरोप

    सीएम मोहन यादव ने इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने अपने ‘X’ अकाउंट पर ट्विट करते हुए लिखा कि आज सागर जिले के शाहपुर में हुई अतिवृष्टि के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों के काल कवलित होने की खबर सुनकर मन व्यथित है. घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है. भगवान से करबद्ध प्रार्थना है कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें. हादसे में घायल अन्य बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से 4 -4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    9 died after being buried under the rubble Breaking: Major accident in Sagar Mp wall fell on children making clay Shivling
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: BJP राजनीतिक लाभ के लिए आंदोलनकारी छात्रों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, CM हेमंत सोरेन का आरोप, ये की अपील

    August 11, 2026

    BJP Vs JMM: भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को ‘हाईजैक’ किया, उन्हें गुमराह किया, मंत्री सुदिव्य कुमार का बड़ा आरोप

    August 11, 2026

    Jharkhand: ‘जलाभिषेक’ के लिए जल लेने उफनाई सोन नदी में उतरी दो लड़कियां बह गईं एक को बचाया गया, सैल्फी लेने में हुआ हादसा

    August 11, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: BJP राजनीतिक लाभ के लिए आंदोलनकारी छात्रों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, CM हेमंत सोरेन का आरोप, ये की अपील

    August 11, 2026

    BJP Vs JMM: भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को ‘हाईजैक’ किया, उन्हें गुमराह किया, मंत्री सुदिव्य कुमार का बड़ा आरोप

    August 11, 2026

    Jharkhand: ‘जलाभिषेक’ के लिए जल लेने उफनाई सोन नदी में उतरी दो लड़कियां बह गईं एक को बचाया गया, सैल्फी लेने में हुआ हादसा

    August 11, 2026

    Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने झारखंड में छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग को निंदनीय बताया, बोले : राज्य सरकार बात सुने और समाधान करे

    August 11, 2026

    BJP Protest: भाजपा विधायकों का मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया, विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में भाजपा विधायकों की अनुपस्थिति पर उठाए सवाल

    August 11, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group