Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand Election Breaking: आज झारखंड विधानसभा चुनाव का बजेगा बिगुल, शाम 3:30 बजे चुनाव आयोग करेगा घोषणा, आदर्श आचार संहिता भी आज से ही हो जाएगी लागू
Breaking News

Jharkhand Election Breaking: आज झारखंड विधानसभा चुनाव का बजेगा बिगुल, शाम 3:30 बजे चुनाव आयोग करेगा घोषणा, आदर्श आचार संहिता भी आज से ही हो जाएगी लागू

News DeskBy News DeskOctober 15, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज हो जाएगी. इसके साथ ही झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. चुनाव आयोग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है. आज शाम 3:30 बजे दिल्ली में चुनाव आयोग की ओर से झारखंड और महाराष्ट्र चुनावों की घोषणा की जाएगी. चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को पूरा हो रहा है. जबकि पंचम झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को पूरा होगा. पिछले दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में आयोग की टीम ने झारखंड का दौरा किया था. सभी पार्टियों से चुनाव को लेकर फीडबैक लिया गया था. नेताओं ने दीपावली, छठ के अलावा राज्य गठन का हवाला देते हुए 15 नवंबर के बाद चुनाव कराने का अनुरोध किया था. इस बात की पूरी संभावना है कि झारखंड में अधिकतम तीन चरण में चुनाव कराए जाएंगे. 2019 में झारखंड में पांच चरण में चुनाव कराए गए थे.

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये


तैयारियों की हुई समीक्षा
इस बीच मुख्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने चुनाव की तैयारी को लेकर सोमवार को बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि इंफोर्समेंट एजेंसियां चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियां रोकने के लिए मुस्तैदी से कार्य करें. स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए निर्वाचन के कार्यों में लगे पदाधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन करें. श्री रविकुमार आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए गठित एफएसटी व एसएसटी के पदाधिकारियों के लिए आयोजित ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में एफएसटी व एफएसटी अवैध चुनाव खर्च एवं आचार संहिता उल्लंघन के मामलों पर पैनी नजर रखें. एफएसटी व एसएसटी के पदाधिकारी अपने नजदीकी थाना और मुख्यालय स्तर के संपर्क सूत्र से समन्वय स्थापित करते हुए काम करें. श्री रविकुमार ने कहा कि निर्वाचन के दौरान बने सभी चेकपोस्टों से गुजरनेवाले सभी वाहनों की जांच की जायेगी. साथ ही सभी चेकपोस्टों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी होगी. चेकपोस्ट पर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. लापरवाही बरतनेवाले पदाधिकारी पर त्वरित कार्रवाई की होगी. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी चेक पोस्टों में आवश्यकतानुसार सीएपीएफ की प्रतिनियुक्ति करें. चुनाव के दौरान प्रतिबंधित सामग्री जैसे अवैध शराब, अवैध कैश, हथियार आदि के आवागमन पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी. सभी पदाधिकारी अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का अनुपालन करते हुए कार्रवाई करें

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

October 18, 2026

CAP On Cancer Drugs: कैंसर की 137 दवाओं पर मुनाफा 30 प्रतिशत तक सीमित, खुदरा दाम होंगे कम, नयी कीमतें 9 नवंबर से लागू

October 18, 2026
Recent Post

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

October 18, 2026

CAP On Cancer Drugs: कैंसर की 137 दवाओं पर मुनाफा 30 प्रतिशत तक सीमित, खुदरा दाम होंगे कम, नयी कीमतें 9 नवंबर से लागू

October 18, 2026

Supreme Court…बच्चों को इंटरनेट तक पहुंचने का मौलिक अधिकार, उपयोग पर पूर्ण रोक नहीं लगाई जा सकती

October 18, 2026

Road Accident…MP में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने मंदिर के पास श्रद्धालुओं को रौंदा, 13 की मौत, 40 से अधिक लोग घायल

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group