Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Bulet Train Project: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन गलियारे के 50 किलोमीटर खंड पर OHE लगाने का काम पूरा, बिजली की आपूर्ति शुरू
Headlines

Bulet Train Project: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन गलियारे के 50 किलोमीटर खंड पर OHE लगाने का काम पूरा, बिजली की आपूर्ति शुरू

News DeskBy News DeskNovember 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन गलियारे के कुल 508 किलोमीटर मार्ग में से सूरत-बिलिमोरा खंड पर रेलगाड़ियों को ऊर्जा आपूर्ति करने के लिए तार (ओएचई) लगाने के बाद बिजली आपूर्ति सफलतापूर्वक शुरू कर दी गई है। रेल मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में बताया,  सुरक्षा और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने के लिए, तकनीकी टीम की कड़ी निगरानी में छोटे-छोटे हिस्सों में चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति का कार्य किया जाएगा। रेलवे ने जन-सुरक्षा संबंधी एक परामर्श भी जारी कर कहा कि इस मार्ग के आस-पास रहने वाले लोगों, यात्रियों, निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और आम जनता को आगाह किया जाता है कि वे ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों या उपकरणों के पास न जाएं, उन्हें न छुएं, और इस हिस्से के निकट कोई भी अनधिकृत काम न करें।

अधिकारियों ने कहा कि हालांकि बिजली आपूर्ति का अभिप्राय यह नहीं है कि यह खंड ट्रेन परिचालन के लिए तैयार है, लेकिन यह उस लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मंत्रालय ने हाल ही में 100 किलोमीटर लंबे सूरत-वापी खंड पर बुलेट ट्रेन परिचालन शुरू करने की समय-सीमा को अगस्त 2027 से बढ़ाकर 2027 की आखिरी तिमाही कर दिया है। विज्ञप्ति के मुताबिक, इस खंड में जमीन से ऊपर बने ढांचों पर अप और डाउन दोनों लाइनें हैं, और यह परियोजना के लिए आगे की परीक्षण गतिविधियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति है। रेलवे ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन गलियारा एक उन्नत 2 गुना 25 किलोवाट ‘ओवरहेड ट्रैक्शन सिस्टम’ से लैस है, जो दुनिया भर में हाई-स्पीड रेल प्रणालियों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अत्याधुनिक विद्युतीकरण तकनीकों में से एक है।

CM हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति का अनुरोध किया, CJI को लिखा पत्र

मंत्रालय ने बताया, ‘‘इस विद्युतीकरण नेटवर्क में 508 किलोमीटर लंबे गलियारे पर रणनीतिक रूप से स्थित 14 कर्षण उपकेंद्र शामिल हैं। ये उपकेंद्र राष्ट्रीय ग्रिड से बिजली प्राप्त करेंगे और इसे हाई-स्पीड रेलगाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले ओवरहेड ट्रैक्शन सिस्टम को आपूर्ति करेंगे। सुरक्षित और भरोसेमंद संचालन सुनिश्चित करने के लिए, पूरे विद्युत नेटवर्क की निगरानी एक केंद्रीकृत नियंत्रण केंद्र के माध्यम से की जाएगी। सूरत-बिलिमोरा खंड में दोनों स्टेशनों के बीच लगभग 50 किलोमीटर की पटरी सतह से ऊपर बनाई गई है।

Cyber Crime: मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर 22 हजार लोगों से 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले साइबर गिरोहों का भंडाफोड़, झारखंड समेत चार राज्यों से 22 लोग गिरफ्तार

इस खंड में चार नदियों पर बने पुल और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 53 के ऊपर बना एक इस्पात पुल शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि आसपास के इलाकों पर शोर के असर को कम करने के लिए इस पर लगभग 94,000 ध्वनि अवरोधक भी लगाए गए हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CM हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति का अनुरोध किया, CJI को लिखा पत्र

November 22, 2026

Cyber Crime: मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर 22 हजार लोगों से 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले साइबर गिरोहों का भंडाफोड़, झारखंड समेत चार राज्यों से 22 लोग गिरफ्तार

November 22, 2026

Jharkhand: शर्मनाक! सफाईकर्मी की मौत के बाद कचरा गाड़ी से अस्पताल पहुंची लाश, निगम के बेसमेंट में खड़े हैं 3 शव वाहन

November 22, 2026
Recent Post

CM हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति का अनुरोध किया, CJI को लिखा पत्र

November 22, 2026

Cyber Crime: मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर 22 हजार लोगों से 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले साइबर गिरोहों का भंडाफोड़, झारखंड समेत चार राज्यों से 22 लोग गिरफ्तार

November 22, 2026

Jharkhand: शर्मनाक! सफाईकर्मी की मौत के बाद कचरा गाड़ी से अस्पताल पहुंची लाश, निगम के बेसमेंट में खड़े हैं 3 शव वाहन

November 22, 2026

Bulet Train Project: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन गलियारे के 50 किलोमीटर खंड पर OHE लगाने का काम पूरा, बिजली की आपूर्ति शुरू

November 22, 2026

Railway: रेलवे की सिग्नल प्रणाली से जुड़े काम के दौरान हादसा, मालगाड़ी से कट गये दो श्रमिक, दोनों की मौत

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group