


Hazaribag. NH 33 पर पुनदाग टोल प्लाजा पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने खाद्य पदार्थों की अवैध धुलाई पर बड़ी कार्रवाई की है. रविवार रात से शुरू हुई छापेमारी सोमवार की अगले सुबह तक चली. इस दौरान कई बसों से ढोकर ले जाया जा रहे 1300 किलोग्राम नकली पनीर, खोवा और मुरब्बा जब्त किया गया है. इस दौरान भोजपुर क्लासिक बस, आरजू बस और रेखा लग्जरी बस से भारी मात्रा में यह सामान जब्त किया गया.पूछताछ के दौरान पता चला कि सभी सामान पटना और उसके आसपास के इलाकों से लोड कर झारखंड लाया जा रहा था.
इस अवैध कारोबार को संरक्षण देने के मामले में तीनों बस मालिकों को 35000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
बिहार राज्य से झारखंड में ले जा रहे खाद्य पदार्थ में बड़ी खेप नकली उत्पादों की हो रही है. कई जगह छापेमारी के बाद झारखंड सरकार ने इस पर सख्ती दिखाई. छापेमारी के दौरान 120 किलो नकली पनीर, 750 किलो खोवा और 400 किलोग्राम मुरब्बा जब्त किया गया है.



