Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»National»16 हजार से अधिक ट्रेनें चलाकर हम लगभग 4 से 5 करोड़ श्रद्धालुओं को संगम लेकर आए : रेल मंत्री
National

16 हजार से अधिक ट्रेनें चलाकर हम लगभग 4 से 5 करोड़ श्रद्धालुओं को संगम लेकर आए : रेल मंत्री

News DeskBy News DeskFebruary 27, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

PRAYAGRAJ. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) महाकुंभ के समापन के ठीक बाद गुरुवार की सुबह प्रयागराज जंक्शन पहुंचे. यहां उन्होंने मीडिया से महाकुंभ को लेकर रेलवे की तैयारियों पर अपनी उपलब्धियां गिरायी तो रेल कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रोत्साहित किया. यहां पहुंचे अश्विनी वैष्णव ने भव्य आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताने से नहीं चूके.

रेलवे की उपलब्धियां गिनाते ही रेल मंत्री ने कहा कि हमने सभी विभागों से समन्वय बनाकर बेहतर काम किया. 16000 से अधिक ट्रेनें चलाई गईं और करीब 4 से 5 करोड़ श्रद्धालुओं को हम संगम तक ले गये. इन 45 दिनों के महाआयोजन में रखरखाव की कोई समस्या नहीं आने दी गई. श्रद्धालुओं के बढ़ते कारवां को भीड़ नहीं मानकर श्रद्धा समझी गयी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां कहा कि व्यवस्थाओं का विश्लेषण करेंगे और रेलवे के जो संचालन मैनुअल हैं उसमें स्थायी परिवर्तन लाने की भी व्यवस्था की जाएगी.

रेलवे के महाकुंभ को लेकर किये गये इंतजाम के बीच दर्जनों की संख्या में विभिन्न मार्गों की ट्रेनों को अचानक रद्द कर दिया गया. इसमें हजारों की संख्या में यात्री परेशान रहे. श्रद्धा के सैलाब में यात्री सुविधाएं बह गयी. हालांकि रेलमंत्री ट्रेनों के रद्द किये जाने, तैयारियों के बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ को लेकर किसी भी जिम्मेदारी तय करने से बचते रहे. उनका फोकस सिर्फ उपलब्धियों को बताने तक सीमिति रहा. हां यह जरूर कहा कि व्यवस्थाओं की समीक्षा की जायेगी. रेलमंत्री के साथ बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार समेत आला अधिकारी भी मौजूद थे.

ढाई साल पहले शुरू हुई थी योजना, 5000 करोड़ का निवेश

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे ने महाकुंभ की तैयारियों के लिए ढाई साल पहले से ही काम शुरू कर दिया था. इसके तहत लगभग 5000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया. रेलवे ने 21 से ज्यादा फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए और गंगा नदी पर एक बड़े पुल का निर्माण कराया, जिससे यातायात सुगम हो सके.

महाकुंभ के दौरान रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हर स्टेशन पर विशेष व्यवस्थाएं कीं. नए फुटओवर ब्रिज बनाए गए, प्लेटफॉर्म पर भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था की गई और यात्रियों के लिए आरामदायक इंतजार क्षेत्र तैयार किए गए. इन सभी प्रयासों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करना था.

महाकुंभ में 66.21 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि कुंभमेला में 66.21 करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया. इसने दुनिया के सबसे बड़े इंसानों के जुटाव का रिकॉर्ड बनाया है. कुंभ मेला की शुरुआत 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के अवसर पर हुई थी. इस दिन पहला अमृत स्नान था। इसके बाद 14 जनवरी को मकर संक्रांति, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या, 3 फरवरी को बसंत पंचमी, 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा और 26 फरवरी को महा शिवरात्री के अवसर पर करोड़ों लोगों ने पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026
Recent Post

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

October 17, 2026

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group