Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Cabinet Dicision: झारखंड कैबिनेट ने 15 प्रस्तावों को दी मंजूरी, जेटेट नियमावली-2026, दो फ्लाईओवर के निर्माण को मिली स्वीकृति
    Breaking News

    Cabinet Dicision: झारखंड कैबिनेट ने 15 प्रस्तावों को दी मंजूरी, जेटेट नियमावली-2026, दो फ्लाईओवर के निर्माण को मिली स्वीकृति

    News DeskBy News DeskApril 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 15 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) नियमावली-2026 के पुराने प्रस्ताव को ही राज्य की कैबिनेट ने घटनोत्तर स्वीकृति दी है।  इसमें भोजपुरी, मगही और अंगिका को शामिल नहीं किया गया है। पहले से शामिल जनजातीय व क्षेत्रीय भाषाओं को बरकरार रखा गया है।  सूत्रों ने बताया कि बैठक में कहा गया कि भोजपुरी, मगही और अंगिका के लिए एक कमेटी बनायी जायेगी. यह कमेटी तय करेगी कि ये तीनों भाषाएं क्षेत्रीय भाषा की सूची में आती हैं या नहीं। जब कमेटी अनुशंसा करेगी, तब इन्हें शामिल कर लिया जायेगा। दादेल ने बताया कि पलामू स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘जीईसी पलामू इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर फाउंडेशन’ की स्थापना को भी स्वीकृति मिली है।

    उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रस्तावित राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण (एसएसएसए) की स्थापना को भी मंजूरी दे दी। सरकार ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा विदेश छात्रवृत्ति योजना के लाभार्थियों की संख्या प्रति वर्ष 25 से बढ़ाकर 50 करने का भी निर्णय लिया है। मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जनजातियों के 20, अनुसूचित जातियों के 10, अन्य पिछड़ा वर्ग के 14 और छह अल्पसंख्यक छात्रों को प्रति वर्ष उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    झारखंड मंत्रिमंडल ने मंगलवार को रांची में दो फ्लाईओवर के निर्माण और पलामू स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में एक नवाचार केंद्र की स्थापना को मंजूरी दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहला फ्लाईओवर अरगोरा चौक पर बनाया जाएगा, जो हरमू को डिबडीह पुल से जोड़ेगा, जबकि दूसरा फ्लाईओवर करमतोली को साइंस सिटी से जोड़ेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव (कैबिनेट सचिवालय) वंदना दादेल ने पत्रकारों को बताया कि अरगोड़ा चौक पर 3.804 किलोमीटर लंबी फ्लाईओवर परियोजना की लागत लगभग 469.61 करोड़ रुपये होगी, जबकि दूसरी परियोजना की लागत लगभग 351.14 करोड़ रुपये होगी, जो 3.216 किलोमीटर लंबी है।

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Cabinet Decision: Jharkhand Cabinet approves 15 proposals Cabinet Dicision: झारखंड कैबिनेट ने 15 प्रस्तावों को दी मंजूरी construction of two flyovers approved JTET Rules-2026 जेटेट नियमावली-2026 दो फ्लाईओवर के निर्माण को मिली स्वीकृति
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    June 14, 2026

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन में टू-व्हीलर पार्किंग संचालन को लेकर 2 माह के लिए टेंडर जारी

    June 14, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    June 14, 2026

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन में टू-व्हीलर पार्किंग संचालन को लेकर 2 माह के लिए टेंडर जारी

    June 14, 2026

    Jamshedpur: कार्य में लापरवाही पर धालभूमगढ़, बहरागोड़ा और पटमदा प्रखंड की CDPO का वेतन रोका

    June 14, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर में माॅनसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, नालियों की सफाई और जलापूर्ति तंत्र दुरुस्त करने का आदेश

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group