Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दूबे के खिलाफ मामला दर्ज, पंडा धर्म रक्षिणी ने की शिकायत
    Breaking News

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दूबे के खिलाफ मामला दर्ज, पंडा धर्म रक्षिणी ने की शिकायत

    News DeskBy News DeskAugust 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Deoghar : भाजपा सांसद मनोज तिवारी और गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे के खिलाफ पंडा धर्म रक्षिणी के पूर्व महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर ने मामला दर्ज कराया है. महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर ने अपने शिकायत में कहा है कि बैद्यनाथ मंदिर में श्रावणी मेले के दौरान वीवीआईपी दर्शन और गर्भगृह में पर रोक के बावजूद भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दूबे द्वारा सारे प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए मंदिर की गर्भगृह में प्रवेश किया गया था,उस मामले में पंडा धर्म रक्षिणी के पूर्व महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर द्वारा शिकायत दर्ज कराया गया है.

    दर्ज शिकायत में कार्तिकनाथ ठाकुर ने बताया है कि बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सायंकालीन कांचा जल पूजा के दौरान गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी और उनके साथियों के गर्भगृह में जबरन प्रवेश करने से विवाद की स्थिति बन गई. बीते दो अगस्त की रात करीब 8:45 बजे जब श्रद्धालुओं के जलार्पण के बाद स्थानीय तीर्थ पुरोहित पारंपरिक पूजा करा रहे थे, तभी अचानक हो हल्ला होने लगा और पूजा रुक गई. पुरोहितों ने सांसदों और उनके साथ मौजूद लोगों को गर्भगृह में प्रवेश से मना किया, लेकिन स्थानीय शख्स अभयानंद झा ने मनोज तिवारी और उनके सचिव को जबरन अंदर पहुंचा दिया.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    आरोप है कि गर्भगृह में प्रवेश करने के लिए इन लोगों ने निकास द्वार पर तैनात पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की और नियमों की अनदेखी की. इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं में अफरातफरी फैल गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    गौरतलब है कि श्रावणी मेला के दौरान पहले से ही सभी प्रकार की वीआईपी और वीवीआईपी पूजा पर पूरी तरह रोक लगी हुई है. इसकी घोषणा प्रशासन ने सार्वजनिक रूप से सभी माध्यमों से की थी. इसके बावजूद सांसदों और उनके साथियों का यह कदम श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाला और सरकारी आदेश की अवहेलना माना जा रहा है. मंदिर प्रबंधन और तीर्थ पुरोहितों ने मामले को गंभीर बताते हुए दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Case filed against BJP MP Manoj Tiwari and Nishikant Dubey complaint filed by Panda Dharma Rakshini
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group