Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»NEET पेपर लीक मामले में धनबाद में सीबीआई ने अमन सिंह को पकड़ा, साथी बंटी फरार
Breaking News

NEET पेपर लीक मामले में धनबाद में सीबीआई ने अमन सिंह को पकड़ा, साथी बंटी फरार

News DeskBy News DeskJuly 4, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • झारखंड से अब तक चार लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

DHANBAD. NEET परीक्षा पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम ने बुधवार को झारखंड के धनबाद से अमन को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने सरायढेला थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया है. NEET-UG जांच के सिलसिले में जांच एजेंसी द्वारा यह सातवीं गिरफ्तारी है. सीबीआई को पेपर लीक में शामिल झारखंड में अमन की भूमिका की जानकारी मिली थी. जिसके बाद सिंह को गिरफ्तार किया गया. झारखंड में अब तक 4 चार की गिरफ्तारी हो चुकी है. इनमें हजारीबाग से जमालुद्दीन, ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल शामिल हैं. धनबाद में सीबीआई टीम के पहुंचने से पहले ही अमन का दोस्त व एक आरोपी भागने में सफल रहा. टीम ने आरोपी की एसयूवी गाड़ी जब्त कर ली है.

सीबीआइ टीम के दो इंस्पेक्टर बुधवार सुबह धनबाद पहुंचे. टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सरायढेला और गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कई इलाकों में छापामारी की. अमन सिंह सरायढेला थाना क्षेत्र के बापू नगर का रहने वाला है. सीबीआई इस मामले में एक और व्यक्ति की तलाश कर रही है. अमन के सहयोगी बंटी जो गोविंदपुर का रहने वाला है और फरार है. सीबीआई टीम ने बंटी की एसयूवी गाड़ी जब्त की है. गाड़ी को धनबाद सीबीआई कार्यालय में ला कर रखा गया है. अमन सिंह का रिश्ता हजारीबाग गैंग से है. धनबाद में कुल आठ सेंटर्स पर परीक्षा हुई थी. कुल 3921 छात्र परीक्षा में शामिल रहे थे. इन सेंटर्स में ड्यूटी करने वाले लोगों से भी सीबीआई पूछताछ की तैयारी कर रही है.

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

सूत्रों की माने तो अमन को सीबीआई की टीम द्वारा ट्रेन से पटना ले जा रही है. अमन से पेपर लीक मामले में जुड़े होने और इसमें कितने लोग शामिल है इस संबंध में पूछताछ की जा रही है. सीबीआई NEET परीक्षा पेपर लीक मामले में अन्य गिरफ्तार आरोपियों से लिंक का पता लगाया जाएगा.

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026
Recent Post

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group