Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CBI ने IRS अधिकारी के ठिकानों की ली तलाशी, एक करोड़ रुपये नकद और 3.5 किलोग्राम सोना जब्त
    Breaking News

    CBI ने IRS अधिकारी के ठिकानों की ली तलाशी, एक करोड़ रुपये नकद और 3.5 किलोग्राम सोना जब्त

    News DeskBy News DeskJune 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सीबीआई ने वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी अमित कुमार सिंघल के परिसरों की तलाशी के दौरान एक करोड़ रुपये नकद और 3.5 किलोग्राम सोना जब्त किया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.सिंघल को 25 लाख रुपये की रिश्वतखोरी के मामले में उनके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया गया था. सीबीआई ने एक अभियान के बाद 2007 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी सिंघल और उनके सहयोगी हर्ष कोटक के परिसरों पर तलाशी ली. सिंघल यहां करदाता सेवा निदेशालय में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर तैनात थे. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली और पंजाब में सिंघल के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक करोड़ रुपये नकद, 3.5 किलोग्राम सोना और दो किलोग्राम चांदी जब्त की. सिंघल को ‘ला पिनोज पिज्जा’ के मालिक से 25 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

    सीबीआई की प्राथमिकी के अनुसार, उन्होंने ‘ला पिनोज पिज्जा’ के मालिक सनम कपूर को जारी आयकर नोटिस का निपटान करने के लिए कथित तौर पर कुल 45 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी.
    उन्होंने बताया कि 25 लाख रुपये की पहली किस्त शनिवार को पंजाब के मोहाली में सिंघल के आवास पर पहुंचाई गई, जहां हर्ष कोटक नामक एक व्यवसायी ने अधिकारी की ओर से कथित तौर पर पैसे प्राप्त किए.

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    कपूर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई की एक टीम ने परिसर में छापा मारा और कोटक को गिरफ्तार कर लिया. केंद्रीय एजेंसी की एक अन्य टीम ने 2007 बैच के आईआरएस अधिकारी सिंघल को उसी दिन दिल्ली में उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया. कपूर के वकील गगनदीप के अनुसार, दोनों को चंडीगढ़ में एक विशेष मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CBI searched the premises of IRS officer seized Rs 1 crore in cash and 3.5 kg gold
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026
    Recent Post

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026

    NEET Protest: केंद्र सरकार ने दिया भरोसा, छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस ली जाएंगी

    September 2, 2026

    Toll plaza Scam: NHAI के टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बंगाल समेत कई राज्यों में छापेमारी

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group