Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»CBSE कक्षा 12th का पुनर्मूल्यांकन पोर्टल हुआ क्रैश, अब बोर्ड ने ठीक से काम करने का किया दावा
Breaking News

CBSE कक्षा 12th का पुनर्मूल्यांकन पोर्टल हुआ क्रैश, अब बोर्ड ने ठीक से काम करने का किया दावा

News DeskBy News DeskMay 19, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. सीबीएसई कक्षा 12 के पुनर्मूल्यांकन पोर्टल में तकनीकी खामियों की छात्रों की शिकायतों के बीच बोर्ड ने मंगलवार को दावा किया कि सिस्टम ठीक से काम कर रहा है और दिन की शुरुआत में लॉगिन से संबंधित केवल कुछ समस्याओं की ही रिपोर्ट मिली थी। कई छात्रों ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर तकनीकी खराबी की शिकायत की जिनका दावा था कि पोर्टल ‘क्रैश’ हो गया था और वे लॉगइन या आवेदन जमा नहीं कर पा रहे थे।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि उन्हें सुबह कुछ छात्रों के फोन आए थे जो लॉगइन नहीं कर पा रहे थे लेकिन उसके बाद कोई शिकायत नहीं मिली। उन्होंने कहा, कभी-कभी जब छात्र एक ही पेज खोलते हैं, तो पहले से सेव किया गया पेज फिर से खुल जाता है। मैंने उनसे कंप्यूटर रीस्टार्ट करने को कहा। उसके बाद मुझे कोई फोन नहीं आया। उन्होंने अस्थायी समस्याओं का सामना कर रहे छात्रों को कुछ समय बाद फिर से प्रयास करने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा, ‘‘अगर कभी-कभी वे लॉगइन नहीं कर पाते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वे लंबे समय तक आवेदन प्रक्रिया में फंसे रहेंगे। वे इंतजार कर सकते हैं और फिर से आवेदन जमा कर सकते हैं।’’

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

भारद्वाज ने यह भी कहा कि पोर्टल ठीक से काम कर रहा है।
भारद्वाज ने कहा, ‘‘मेरी तरफ से तो यह ठीक से काम कर रहा है। मैंने एक डमी उम्मीदवार के तौर पर भी आवेदन जमा किया था और वह सही तरीके से जमा हो गया। बड़ी तकनीकी खराबी के दावों को खारिज करते हुए भारद्वाज ने कहा कि समस्याएं उपयोगकर्ताओं के कमजोर इंटरनेट कनेक्शन से जुड़ी हो सकती हैं।

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

October 5, 2026

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

October 5, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: समाहरणालय में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता, गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रथम

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर में भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, विजेता टीमें रांची जाएंगी

October 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group