Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CBSE Result: 20,000 से अधिक छात्रों को कक्षा 10 में AI में, कक्षा 12 में चित्रकला में सर्वाधिक पूर्ण अंक मिले
    Breaking News

    CBSE Result: 20,000 से अधिक छात्रों को कक्षा 10 में AI में, कक्षा 12 में चित्रकला में सर्वाधिक पूर्ण अंक मिले

    News DeskBy News DeskMay 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. कक्षा 10 में 20,000 से अधिक छात्रों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में पूर्ण अंक प्राप्त किए जबकि 12वीं कक्षा में छात्रों ने चित्रकला में सर्वाधिक अंक हासिल किए। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा साझा किए गए आंकड़े से यह जानकारी मिली. सीबीएसई द्वारा आयोजित कक्षा 10 और 12 की परीक्षा के परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए.

    कक्षा 10 में कुल 20,278 छात्रों ने एआई में पूर्ण अंक हासिल किए, इसके बाद सूचना प्रौद्योगिकी (14,548) और गणित मानक (7,594) का स्थान रहा. नेपाली और कश्मीरी विषयों में सबसे कम उम्मीदवारों ने पूर्ण 100 अंक हासिल किए. दोनों विषयों में एक-एक छात्र ने यह उपलब्धि हासिल की.

    ​​कक्षा 12 में सबसे अधिक 20,491 छात्रों ने पूर्ण अंक प्राप्त किए, इसके बाद हिंदी गायन संगीत में 4,291 और मनोविज्ञान में 3,011 छात्रों ने सर्वाधिक पूर्ण अंक हासिल किए.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    कक्षा 12 में चार विषयों – मणिपुरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर, डिजाइन थिंकिंग एवं इनोवेशन और कन्नड़ में एक-एक छात्र ने पूर्ण अंक प्राप्त किए. बोर्ड में उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले में लड़कियां लड़कों से आगे रहीं, जबकि दोनों कक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले उम्मीदवारों की संख्या में कमी दर्ज की गई. दोनों कक्षाओं में उत्तीर्ण प्रतिशत में मामूली वृद्धि देखी गई. 10वीं कक्षा की परीक्षा में 93 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39 रहा.

    12वीं कक्षा में कुल 1,11,544 उम्मीदवारों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 24,867 उम्मीदवारों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए. पिछले साल 12वीं कक्षा में 1.16 लाख छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 24,068 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CBSE Result: Over 20000 students get highest full marks in AI in Class 10 Painting in Class 12
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group