Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CGL Exam Scam: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News

    CGL Exam Scam: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskSeptember 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने राज्य में एक भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा 2024 में आयोजित ‘झारखंड स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023’ में कथित अनियमितताओं के मामले में राज्य की जांच एजेंसी ने 18 अगस्त से अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीआईडी ने रविवार रात जारी एक बयान में बताया कि इस सिलसिले में पलामू जिले के डुमरी गांव के रहने वाले कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

    इससे पहले, जांच एजेंसी ने 27 अगस्त को दो आरोपियों, 28 अगस्त को जेएसएससी-सीजीएल 2024 परीक्षा के चार सफल अभ्यर्थियों और 30 अगस्त को झारखंड के गिरिडीह जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। सीआईडी ने जुलाई के अंत और अगस्त की शुरुआत में मामले के मुख्य आरोपी अभय तिवारी, उसकी पत्नी और भाई को भी गिरफ्तार किया।

    Jharkhand SIR: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद एसआईआर की सुनवाई स्थगित, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख अब 15 सितंबर तक

    झारखंड सरकार ने नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन के बाद 21 और 22 सितंबर, 2024 को आयोजित जेएसएससी-सीजीएल-2023 परीक्षा समेत कई भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी। हालांकि, झारखंड उच्च न्यायालय ने जेएसएससी-सीजीएल-2023 समेत कुछ परीक्षाओं को रद्द करने के सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है। अदालत ने यह आदेश भर्ती परीक्षा के उन सफल अभ्यर्थियों की याचिका पर दिया, जिन्हें अपनी नौकरी जाने का डर था।

    Share Market: शेयर बाजार में अगले हफ्ते IPO की बाढ़! ₹7,055 करोड़ जुटाने आ रहीं ये 11 कंपनियां, लिस्ट में कई बड़े नाम

    झारखंड सीआईडी की एक विशेष टीम जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। सीआईडी ने इस जांच के सिलसिले में 22 जुलाई को अभय तिवारी को गिरफ्तार किया था। वह उस समय गोड्डा जिले के पौड़ैयाहाट में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर तैनात था। मामले में उसकी पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी को 18 अगस्त को गिरफ्तार किया गया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CGL Exam Scam: An accused arrested in case of irregularities in JSSC-CGL exam CGL Exam Scam: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand SIR: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद एसआईआर की सुनवाई स्थगित, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख अब 15 सितंबर तक

    September 7, 2026

    Share Bazar: पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट,टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर गिरे

    September 7, 2026

    “दुखद” संयोग! हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में 2023 से शिक्षा विभाग से जुड़े तीन मंत्रियों का निधन, हेमंत के राजनीतिक संकटमोचक के रूप में उभरे थे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू

    September 7, 2026
    Recent Post

    Jharkhand SIR: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद एसआईआर की सुनवाई स्थगित, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख अब 15 सितंबर तक

    September 7, 2026

    Share Market: शेयर बाजार में अगले हफ्ते IPO की बाढ़! ₹7,055 करोड़ जुटाने आ रहीं ये 11 कंपनियां, लिस्ट में कई बड़े नाम

    September 7, 2026

    CGL Exam Scam: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026

    Share Bazar: पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट,टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर गिरे

    September 7, 2026

    “दुखद” संयोग! हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में 2023 से शिक्षा विभाग से जुड़े तीन मंत्रियों का निधन, हेमंत के राजनीतिक संकटमोचक के रूप में उभरे थे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू

    September 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group