Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में गिरी
    Breaking News

    Chaibasa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में गिरी

    News DeskBy News DeskJuly 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa चाईबासा-खूंटी मार्ग पर मुरहू थाना के पंचघाघ के पास कुड़की नाला पुल पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित कार पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार चारों युवक चमत्कारिक रूप से बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही मुरहू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुरहू पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की पहचान सूरज कुमार, ध्रुव राज और गौरव कुमार के रूप में हुई है, जबकि कार चला रहे मिथुन कुमार को केवल मामूली खरोंच आई है।

    सभी युवकों की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान उन्होंने खुद को पटना (बिहार) का निवासी बताया, लेकिन कोई भी अपना स्पष्ट आवासीय पता नहीं बता सका। किसी ने कंकड़बाग, किसी ने बरिया बस स्टैंड तो किसी ने राजेंद्र नगर का पता बताया, जिससे पुलिस को उनकी पहचान सत्यापित करने में कठिनाई हो रही है। घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. रंजय बाला ने बताया कि सभी युवक नशे की हालत में प्रतीत हो रहे थे।

    Jamshedpur News: उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु विभागीय पदाधिकारियों को दिए निर्देश

    उन्होंने आशंका जताई कि शराब के अलावा किसी मादक पदार्थ (ड्रग्स) का भी सेवन किया गया हो सकता है। हालांकि इसकी पुष्टि चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। प्राथमिक जांच में पुलिस का मानना है कि तेज रफ्तार और नशे की हालत के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पहले गार्डवॉल तोड़ते हुए आगे बढ़ी और फिर पुल से नीचे नाले में जा गिरी। मुरहू थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    Patna Charlapalli Special Train 18 सितंबर तक, 14 फेरे बढ़े

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and plunged 15 feet into a drain below. broke through a bridge's guard wall Chaibasa: A speeding car went out of control Chaibasa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में गिरी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु विभागीय पदाधिकारियों को दिए निर्देश

    July 21, 2026

    Patna Charlapalli Special Train 18 सितंबर तक, 14 फेरे बढ़े

    July 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगी BLO-BLA-2 बैठक

    July 21, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु विभागीय पदाधिकारियों को दिए निर्देश

    July 21, 2026

    Patna Charlapalli Special Train 18 सितंबर तक, 14 फेरे बढ़े

    July 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगी BLO-BLA-2 बैठक

    July 21, 2026

    Jamshedpur News: 24 जुलाई को दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट

    July 21, 2026

    Jamshedpur News: धालभूमगढ़ में 251 को मिला लर्नर लाइसेंस

    July 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group